“मेरा दुर्भाग्य था…” मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक ने पत्नी अपर्णा को कह डाला बुरी आत्मा तक; क्या तलाक की वजह मानसिक…?
Aparna Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया दिवंगत मुलायम सिंह यादव के परिवार से नया विवाद सामने आया है. उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की घोषणा कर दी है और इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपर्णा यादव को खरी-खोटी भी जमकर सुनाई है. साथ ही तलाक लेने की बात कही.
प्रतीक यादव ने इस पोस्ट में लिखा है कि “मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूँ. उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए. उसकी एकमात्र इच्छा है कि वह मशहूर और प्रभावशाली बने. इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई परवाह नहीं है क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है. मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी और मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी कर ली.” इस खबर के सामने आने के बाद से ही अपर्णा और प्रतीक की एक साथ की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
विवाद की ये वजह आई सामने
सोशल मीडिया पर वायरल प्रतीक की पोस्ट ने ये सवाल खड़ा कर दिया है कि अचानक पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ जो प्रतीक यादव ने अपर्णा को तलाक देने की घोषणा कर दी. फिलहाल पोस्ट में मानसिक स्थिति खराब होने की बात प्रतीक ने कही है, जिससे साफ होता है कि प्रतीक किसी मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं. अपर्णा के प्रति प्रतीक की नफरत इसी बात से साफ होती है कि प्रतीक ने अपर्णा की फोटो पर लिख दिया है “A Family Destroyer.” फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इसी के साथ ही ये बात भी पूरी तरह से साफ नहीं है कि तलाक की वजह क्या है और न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया की जानकारी सामने आई है.
2019 में हुई थी दोनों की शादी
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 2019 में हुई थी और इस दौरान मुलायम सिंह का परिवार काफी खुश था. बता दें कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे हैं. फिलहाल अपर्णा यादव अपने परिवार के राजनीति दल यानी समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा से जुड़ी हैं. अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (Vice Chairperson) हैं. उनकी नियुक्ति सितंबर 2024 में हुई थी. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने बयान को लेकर चर्चा में रहती हैं.
आती रहती है मतभेद की खबरें
बता दें कि प्रतीक और अपर्णा के बीच मतभेद की खबरें अक्सर ही मीडिया में आती रहती हैं. इसकी एक बड़ी वजह इसे भी कहा जाता है कि अपर्णा ने भाजपा ज्वाइन कर रखी है जबकि उन्होंने अपने परिवार के राजनीतिक दल को छोड़ रखा है. राजनीतिक गलियारों में प्रतीक और अपर्णा का विवाद अक्सर ही चर्चा में रहता है.
हालांकि अभी तक तलाक की खबरें सामने नहीं आई थी लेकिन इस बार प्रतीक ने खुलकर तलाक की बात कही है और सोशल मीडिया पर अपर्णा को जिस तरह से खरी-खोटी सुनाई है उससे साफ होता है कि परिवार में बहुत कुछ ठीक नहीं है. प्रतीक का कहना है कि अपर्णा की वजह से उनके परिवार के रिश्ते टूट गए और वह सिर्फ खुद की प्रसिद्धि और ताकत बढ़ाने में लगी हैं.
यह घटना यादव परिवार की आंतरिक कलह को भी उजागर कर रही है. अपर्णा के प्रति प्रतीक की नफरत इस बात से भी साफ होती है कि उन्होंने अपनी पोस्ट में अपर्णा को ‘बुरी आत्मा’ तक कह दिया है. दोनों के बीच का झगड़ा अब सार्वजनिक हो गया है और अब लोग इंतजार कर रहे हैं कि इस पूरे मामले में अपर्णा क्या कहती हैं. जबकि प्रतीक यादव ने ये पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है कि अब वह इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं और जल्द से जल्द तलाक लेना चाहते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मामला आने के बाद अब सिर्फ पति-पत्नी का मामला नहीं रह गया है बल्कि राजनीतिक और पारिवारिक विवाद का भी बन चुका है साथ ही चर्चा का भी विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें-कौन है प्रियंका गांधी की बहू अविवा बेग…? बेटे संग हुई सगाई और अब यहां हो रही है शादी की तैयारी