कौन है प्रियंका गांधी की बहू अविवा बेग…? बेटे संग हुई सगाई और अब यहां हो रही है शादी की तैयारी

January 3, 2026 by No Comments

Share News

Priyanka Gandhi’s daughter-in-law Aviva Baig:  कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सासू मां बनने जा रही हैं. दरअसल उन्होंने एक सादे समारोह में अपने बेटे रेहान वाड्रा की सगाई कर दी है और होने वाली बहू का नाम अविवा बेग है. सगाई की तस्वीरें भी प्रियंका के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की है और दोनों को आशीर्वाद दिया है.

इसी के साथ ही दोनों की बचपन की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों करीब तीन साल के हैं. इस तरह के साफ होता है कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और यहां कह सकते हैं कि बचपन का प्यार अब विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है. 

रेहान वाड्रा की 29 दिसंबर 2025 को अवीवा बेग के साथ सगाई हुई है और इसके बाद रेहान वाड्रा ने सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की  है. दरअसल कुछ दिनों से दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें चल रही थी, लेकिन अब रेहान के इस पोस्ट ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया. सम्भावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी शादी राजस्थान के रणथंभौर में होगी. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबि  प्रियंका और राबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा और अविवा बेग पिछले करीब सात साल से साथ हैं. 

प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने इस तरह जाहिर की खुशी

रॉबर्ट वाड्रा ने बेटे की सगाई पर सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरे बेटे को उसकी जीवनसंगिनी मिल गई. मेरी दुआएं उसके साथ है. उसे जीवन में खुशियां मिले. उनका जीवन खुशियों, अटूट साथ, प्यार और शक्ति से भरा हो. ईश्वर करे कि वे इस जीवन यात्रा में एक-दूसरे का हाथ थामे रहें, साथ-साथ तरक्की करें और सफलता प्राप्त करें.’ तो वहीं प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आप दोनों को बहुत सारा प्यार. आप दोनों हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते रहें और हमेशा वैसे ही सबसे अच्छे दोस्त बने रहें जैसे आप तीन साल की उम्र से हैं.’

जानें कौन हैं अवीवा बेग? 

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और बिजनेसमैन इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं. अवीवा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की है और फिर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की. वो पहले इंटीरियर डिजाइनर बनीं लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस क्षेत्र को छोड़ दिया. अब वो एक फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर बनीं.

 2023 में इंडिया आर्ट फेयर में ‘यू कैन नॉट मिस दिस’ और 2019 में ‘द इल्यूसरी वर्ल्ड’ जैसी प्रदर्शनियों में उन्होंने अपना काम दिखाया.  हालांकि वह नेशनल-लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. खबरों के मुताबिक रेहान और अवीवा दोनों को ही फोटोग्राफी में रुचि है. 

सालों से है दोनों परिवार की दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच सालों की गहरी दोस्ती है जो कि अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है. दरअसल अवीवा की मां नंदिता बेग ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन में मदद की थी. ये भी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि रेहान और अवीवा एक ही स्कूल में पढ़े हैं, जिससे समय के साथ उनका रिश्ता और गहरा हुआ.

रेहान ने किया था प्रपोज

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, रेहान ने हाल ही में अवीवा को प्रपोज किया था और फिर इसी के बाद दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय किया गया. तो वहीं सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग साथ-साथ घूमते दिखे थे. तो वहीं उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी नजर आए थे.

जिस स्कूल से पढ़े राजीव और राहुल वहीं से रेहान ने भी हासिल की शिक्षा

बता दें कि रेहान वाड्रा ने देहरादून के मशहूर दून स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. बड़ी बात ये है कि इसी स्कूल में पूर्व पीएम राजीव गांधी यानी रेहान के नाना और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यानी रेहान के मामा ने पढ़ाई की थी. हालांकि बाद में रेहान ने लंदन जाकर आगे की पढ़ाई पूरी की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raihan (@raihanrvadra)

nbsp;

ये भी पढ़ें-“हंगामा है क्यों बरपा…” ब्राह्मण विधायकों को भाजपा की नई चेतावनी तो इस BJP नेता ने किया समर्थन-Video