आवारा कुत्ते ने शख्स पर बोला हमला…डरा देने वाला Video वायरल

December 13, 2025 by No Comments

Share News

Stray Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स सड़क पर जा रहा है, तभी अचानक एक कुत्ता उछल कर उसके कंधे और मुंह पर हमला करता है. इस पर शख्स तेजी से खुद को बचाने की कोशिश करता है.

सच ये वीडियो लोगों को डरा देने के लिए काफी है. इसी के साथ ही ये बात साफ होती है कि आवारा कुत्ते दिन पर दिन लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. सड़क पर घूमते ये आवारा कुत्ते कब किस पर हमला कर दें ये कोई नहीं जानता. इनके खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है. हाल ही में कई वीडियो इस तरह के सामने आए हैं जिसमें आवारा कुत्तों ने बड़ो से लेकर बच्चों तक पर हमला करते हुए दिखे हैं. फिलहाल ये ताजा मामला मुम्बई के गोरेगांव वेस्ट से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई से लेकर उप-राजधानी नागपुर में आवारा कुत्तों का हमला इस कदर बढ़ गया है कि लोग डर-डर कर जी रहे हैं. चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में आवारा कुत्तों ने 24 घंटे में 16 लोगों पर हमला किया और लोगों को गंभीर रूप में जख्मी कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अगर इस शख्स की जगह यहां पर कोई बच्चा होता तो क्या होता? सोशल मीडिया यूजर्स आवारा कुत्तों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पागल कुत्ते के काटने से तड़प-तड़प कर मरा युवक

तो वहीं सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो में पागल कुत्ते के काटे जाने से तड़प रहे एक युवक को दिखाया गया है जिसमें उसकी हालत गम्भीर लग रही है और वह अस्पताल में भर्ती है. यह वीडियो मऊ से सामने आया है. यहां पर एक छोटे बच्चे को पागल कुत्ते ने हाल ही में काटा था और बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. बता दें कि रेबीज़” का कोई इलाज नहीं है. अगर समय पर वैक्सीन न लगवाई जाए तो खतरा बढ़ जाता है और पीड़ित व्यक्ति की जान पर बन आती है.

पशु प्रेमियों ने सरकार पर साधा निशाना

कुत्तों के बढ़ते हमले को लेकर पशु प्रेमियों ने सरकार और नगरपालिका प्रशासन पर निशाना साधा है. पशु प्रेमी माधवी चतुर्वेदी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें जानवर की गलती नहीं है, गलती सरकार की है कि वो समय पर नसबंदी नहीं कराते. इनके लिए शेल्टर बनाने का बजट आ रहा है, लेकिन वो पैसा जा कहां रहा है. मालूम हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने और उनके भोजन के लिए एक अलग स्थान बनाए जाने के निर्देश राज्य सरकारों को दिए हैं.

ये भी पढ़ें-मेरी बेटी को ब्लीडिंग हो रही है…एयरपोर्ट पर गिड़गिड़ाता रहा पिता; इंडिगो ने नहीं की मदद -Video