NASA: नासा ने आकाशगंगा की ध्वनि का वायरल किया एक वीडियो, जिसमें स्पष्ट सुनाई दे रही है “ॐ” की ध्वनि, एक IPS ने कहा “हम कहें तो अंधविश्वास, नासा कहे तो विज्ञान”, आप भी सुनें ब्रह्माण्ड में “ॐ”
सोशल मीडिया पर एक वीडियो नासा की ओर से वायरल किया गया है। इस वीडियो को वायरल करते हुए नासा ने जानकारी दी है कि “यह भ्रांति कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं उत्पन्न होती है क्योंकि अधिकांश स्थान एक निर्वात है, जिससे ध्वनि तरंगों को यात्रा करने का कोई रास्ता नहीं मिलता है। एक आकाशगंगा समूह में इतनी गैस होती है कि हमने वास्तविक ध्वनि को पकड़ लिया है। यहां ब्लैक होल सुनने के लिए इसे बढ़ाया गया है, और अन्य डेटा के साथ मिलाया गया है।
इसी वीडियो को ट्विटर पर रीट्विट करते हुए IPS संदीप मित्तल ने लिखा है, “इस ध्वनि को हमारे ऋषियों ने ऊँ का नाम दिया है। ब्रह्माण्ड का आदि और अंत सब ॐ है। इसके नाद में प्रलय को आमंत्रित करने की क्षमता है एवं ब्रह्माण्ड की किसी भी अन्य वस्तु, प्राणी, ग्रह, आदि से अधिक प्रभावशाली है। हम कहें तो अंधविश्वास, @NASA कहे तो विज्ञान।”
मालूम हो कि ॐ का का जाप खासकर सनातन धर्म को मानने वाले करते हैं और अधिकांश पूजा-पाठ में किए जाने वाले मंत्रों के उच्चारण की शुरूआत ओम से ही होती है। हिंदुओं की मान्यता है कि इस एक अक्षर में पूरा ब्राह्माण्ड समाया हुआ है और इसकी पूजा ही हमारा धर्म है। योग ने भी माना है कि ओम सबसे शक्तिशाली अक्षर है। प्रतिदिन कुछ समय के लिए इसका जाप करने से शरीर की तमाम बीमारियां ठीक हो जाती है और व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। हालांकि ओम का उच्चारण कुछ धर्मों को छोड़कर तमान धर्मों में भी धार्मिक रूप से किया जाता है।
बता दें कि ये वीडियो NASA Exoplanets (@NASAExoplanets) के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।