श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर Amazon, Exotic India के साथ ही Zamato और अभिनेता रितिक रोशन ने किया राधा-कृष्ण और महाकाल का अपमान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध, वायरल हुआ बहिष्कार आंदोलन, पुजारी ने कहा माफी मांगो, देखें वीडियो
जन्माष्टमी पर जहां एक ओर amazon और Exotic India ने राधा-कृष्ण की बनाई गई अश्लील पेंटिंग को बेचने का विज्ञापन चलाया तो वहीं अभिनेता रितिक रोशन का एक विज्ञापन जोमैटो पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं कि “अगर आप उज्जैन में है और थाली चाहिए तो महाकाल से मंगा लें।” इन दोनो ही विज्ञापनों का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा है और इन सभी का बहिष्कार करने का आंदोलन छेड़ दिया गया है।
देखें क्या है राधा-कृष्ण पेंटिंग मामला
बता दें कि amazon और Exotic India पर जो पेंटिंग वायरल की जा रही है वह इतनी खराब बनाई गई है कि उसे वेबसाइट पर दिखाया भी नहीं जा सकता है। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है और amazon और Exotic India का बहिष्कार करने का आंदोलन छेड़ दिया है। बड़े ही शर्म की बात है कि खुद को बचाने के लिए पेंटिंग बनाने वाले ने एक ओर विज्ञापन में लिखा दिया है कि “यह चित्र किसी की राष्ट्रीय भावना को आहत करने के हेतु नहीं, अपितु जागृति करने हेतु दिखाया गया है।” सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए इस पर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है।
जानें क्या है जोमैटो-रितिक रोशन मामला
जोमैटो पर एक विज्ञापन दिखाया जा रहा है, जिसमें अभिनेता रितिक रोशन कहते नजर आ रहे हैं कि “थाली का मन किया, उज्जैन में हैं तो महाकाल से मंगा लिया।” इस पर महाकाल मंदिर के पुजारी ने कहा कि महाकाल मंदिर से कोई भी थाली डिलीवर नहीं की जाती है। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने इसका विरोध करते हुए जोमैटो कम्पनी और रितिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा है। इसी के साथ सरकार से अपील की है कि इन पर कार्यवाही की जाए।