NASA: मंगल ग्रह पर इस तरह डूबता है सूर्य और दिखता है बिल्कुल अलग नजारा, देखें तस्वीरें

March 11, 2023 by No Comments

Share News

NASA: मंगल ग्रह से सूर्यास्त का कैसा नजारा दिखाई देता है. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक नासा (NASA) के ingenuity mars हेलीकॉप्टर ने हाल ही में अपनी 45वीं उड़ान भरी थी और करीब एक तिहाई मील (0.5 किलोमीटर) की यात्रा की थी और इसी दौरान उसने मंगल ग्रह पर सूर्यास्त की तस्वीरें भी क्लिक कर ली थी. (फोटो-सोशल मीडिया)

स्पेस.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छोटे हेलिकॉप्टर के हाई-रिजॉल्यूशन रंगीन कैमरे ने 22 फरवरी को डूबते सूर्य की तस्वीरों को कैद कर लिया था. इस तस्वीर में सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है. सूर्य एक पहाड़ी की चोटियों के क्षितिज से कुछ दूरी पर ऊपर की और नजर आ रही है. ingenuity mars हेलीकॉप्टर 18 फरवरी, 2021 को जेजेरो क्रेटर के तल पर नासा के प्रिसवरेंस रोवर (Perseverance rover) के साथ उतरा था. मात्र 1.8 किलोग्राम वजह के इस हेलीकॉप्टर ने यह साबित कर दिया कि मंगल ग्रह के हल्के वातावरण के बावजूद यहां हवाई अन्वेषण (जांच) करना सम्भव है. स्पेस.कॉम ने रिपोर्ट किया कि ingenuity हेलीकॉप्टर अब कुल 46 बार उड़ान भर चुका है. इसी के साथ इसने कुल मिलाकर 10.1 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है.

तस्वीर में सूर्य सफेद रंग का दिखाई दे रहा है, जबकि पृथ्वी पर डूबते समय सूर्य लाल हो जाता है.