बिहार की जनता पर फायर हुईं नेहा सिंह राठौर…पीएम मोदी पर साधा निशाना-Video
Neha Singh Rathore: “यूपी में का बा…” गाने से फेमस हुई लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इसी के साथ ही बिहार की जनता को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि बिहारवासियों को गमछा लहराने और कट्टा की बात करने वाला ऐसा नेता चाहिए जो दस हज़ार खाते में भिजवा दे. इसके आगे उन्होंने बिहार की जनता को ये भी कहा है कि उन्हें रोजगार और विकास से पहले मनोरंजन चाहिए.
मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर यहां की जनता का अभिवादन किया था. कल भी चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जब पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे तो गमछा हिलाकर बिहारवासियों को धन्यवाद कहा था.
बता दें कि नेहा सिंह राठौर अपनी गायिकी के माध्यम से लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं. वह बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा सहित तमाम मुद्दों पर अपने गानों के जरिए कटाक्ष करती रहती हैं. तो वहीं बिहार में महागठबंधन को मिली हार के बाद वह भी मायूस दिखाई दे रही हैं.
नेहा ने क्या कहा…देखें पूरा वीडियो
बिहारवासियों को गमछा लहराने और कट्टा की बात करने वाला ऐसा नेता चाहिए जो दस हज़ार खाते में भिजवा दे…
…उन्हें रोजगार और विकास से पहले मनोरंजन चाहिए.#BiharElections2025 pic.twitter.com/M4zY1vogaT
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) November 15, 2025