Noida News: महिला टीचर्स के सामने ही भिड़ गए एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र, जमकर चले लात-घूसे, वायरल हुआ वीडियो

April 14, 2023 by No Comments

Share News

Amity University: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं पास ही महिला टीचर्स भी खड़ी हैं और लड़ रहे छात्रों को अलग होने के लिए कह रही हैं लेकिन फिर भी छात्र एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी (Amity University) का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि यूनिवर्सिटी के अंदर ही एक कमरे में ये घटना हुई है. नोएडा के सेक्टर-125 में एमिटी यूनिवर्सिटी स्थित है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी पुलिस को दी गई है. थाना सेक्टर 126 पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी में जाकर घटना का पता किया गया है. फिलहाल इस घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है. यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखा गया है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. (फोटो-सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो