Viral Video: सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूद रहा था शख्स…मची चीख-पुकार…फिर

October 21, 2024 by No Comments

Share News

Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदने की कोशिश करता नजर आ रहा है. यह वीडियो नोएडा में एक हाईराइज बिल्डिंग से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया था. इसी दौरान आसपास की बिल्डिंग के लोगों ने शोर मचाकर उसका ध्यान भटकाया। तभी कुछ लोग तेजी से ऊपर चढ़े और फिर शख्स की जान बचाई गई.

यह घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आई. सुपरटेक केपटाउन सोसायटी की 14वीं मंजिल के कॉरिडोर पर एक युवक नीचे पैर करके बैठ गया और वह आत्महत्या करने की कोशिश करता हुआ देखा गया. इसी दौरान लोग नीचे से शोर मचाने लगे और अगल-बगल रहने वालों में चीख-पुकार मच गई. इस दौरान इसी फ्लोर के नीचे रहने वाले कुछ लोग तेजी से 14वीं फ्लोर पर पहुंचे और युवक को पकड़कर तुरंत ऊपर खींच लिया. हालांकि लटके होने के दौरान लोग युवक को बार-बार समझा रहे थे। लेकिन, वो किसी की नहीं सुन रहा था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 10.30 बजे डायल 112 पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति को सुपरटेक केप टाउन सेक्टर-74 में टावर के 14वें फ्लोर से कूदने का प्रयास करते हुए बचाया गया है। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि सेक्टर-41 निवासी युवक (21) मानसिक रूप से बीमार है। वह लगभग पांच-छह महीने पहले सुपरटेक केप टाउन में परिवार के साथ किराए पर रहता था लेकिन युवक का परिवार हाल ही में सेक्टर-41 नोएडा में शिफ्ट हो गया है। तो दूसरी ओर युवक अपने परिजनों को बिना बताए ही सुपरटेक केप टाउन पहुंच गया था. हालांकि सूचना मिलने के बाद तुरंत युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज जारी है.

 

ये भी पढ़ें-हैवान की काट खाई उंगली, जमकर लड़ी…करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप