Numerology Tips: अगर आपके मोबाइल नंबर का आखिरी अंक है 8…तो जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
Numerology Tips: अंक ज्योतिष यानी Numerology में अंक 8 का संबन्ध न्याय के देवता शनि महाराज से माना गया है. शनि को न्याय प्रिय व कर्मफलदाता कहा गया है. माना जाता है कि अगर शनि जिस पर प्रसन्न हो जाएं तो उसे इतना समृद्ध कर देते हैं कि सोचा भी नहीं जा सकता और अगर अप्रसन्न हो जाएं तो फिर कष्ट ही कष्ट. इसलिए लोग इनकी पूजा कर इनको प्रसन्न करने का प्रयास करते रहते हैं.
ऐसे में अगर आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 8 है तो आप जिस भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हों आपकी प्रगति होती रहेगी. अगर आप कोई बिजनेसमैन हैं और मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 8 है तो आपके पास आने वाले ग्राहक आपसे अधिक मोलभाव नहीं करेंगे, वे सीधा प्रोडक्ट की जानकारी लेंगे और जो भी ऑर्डर देना है देकर आगे बढ़ जाएंगे.
यानी इस नम्बर के लोगों के पास जो भी कॉल्स आती है वह केवल काम से काम रखने वालों की आती है. इस तरह के लोगों के पास जो भी व्यक्ति कॉल करेगा, वो अपना उद्देश्य बताएगा और आप जैसा उसको उत्तर देंगे, उस हिसाब से वो भी आपको जवाब देकर आगे बढ़ जाएगा. वो फालतू की बातें नहीं करेगा.
ज्योतिष सलाहकार अनुराग दीक्षित बताते हैं कि अंक ज्योतिष में 8 नम्बर अनंत संभावनाओं को प्रदान करने वाला अंक माना गया है. इस अंक की पावर इतनी होती है कि आप धन, दौलत से लेकर सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं. अंक 8 से आपके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना बढ़ती है. बस आपको अंक 8 का सही उपयोग करना आना चाहिए.
तो वहीं 8 का अंक ये भी संकेत देता है कि आप अपने ज्ञान के दम पर सब कुछ हासिल कर सकते हैं. साथ ही अगर आपके मोबाइल का अंतिम अंक 8 है तो इससे जाहिर होता है कि आप सभी चीजों का हिसाब किताब सही से रखते हैं और किसी भी परिस्थिति में सही कदम उठाने वाले व्यक्ति हैं आप.
बता दें कि मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 8 सभी को एक समान लाभ देने वाला नहीं हो सकता, क्योंकि यह आपके मूलांक और भाग्यांक के आधार पर काम करता है. यहां ये भी बता दें कि जिन लोगों के फोन नम्बर का आखिरी अंक 8 होगा, उसके पास सामने से जो भी कोई फोन करेगा वो जल्दबाजी में नहीं बल्कि आराम से बात करेगा. ऐसे ग्राहक पैसे देकर जाने वाले होते हैं. इस तरह से ग्राहक से आपकी टू दी प्वाइंट बात होगी और डील भी पक्की हो जाएगी.
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Numerology Tips: अगर आपके मोबाइल नम्बर का अंतिम अंक है 9 तो…जानें आपके बारे में क्या कहती है न्यूमरोलॉजी