Rajasthan: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में सरपंच ने युवक के सिर पर गिनवाकर मारे पांच जूते, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि पंचायत लगी हुई है। एक बुजुर्ग खटिया पर बैठे हैं और तमाम लोग जमीन पर या तो बैठे हैं, या फिर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक को बुलाया जाता है और वह बुजुर्ग के सामने बैठ जाता है। इसके बाद बुजुर्ग उस युवक से कहता है गिन और फिर उसके सिर पर गिनवाकर पांच जूते मारता है।
वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया है कि यह वीडियो राजस्थान के अलवर जिले का है। यहां पर सरपंच “हाजिम” ने पवन जाटव नाम के शख्स को घर पर बुलाकर मारपीट की। सामंतवादी सोच दिखाते हुए युवक के सिर पर जूतों से पीटाई की। आरोप है कि पवन ने गांव की एक लड़की से छेड़छाड़ की थी।
इसी के चलते सरपंच ने पूरी पंचायत के सामने उसे सजा दी। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि इस पर पुलिस ने क्या कार्यवाही की, लेकिन इस वीडियो को देखकर साफ जाहिर होता है कि 21वीं सदी के इस देश में अभी भी पंचायते जिंदा हैं और अपनी तरह से सजा सुनाकर न्याय कर रही हैं। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं। इस पर वीडियो वायरल करने वाले ने ट्विटर पर अशोक गहलोत को वीडियो टैग करते हुए न कार्यवाही की मांग की है।
यहां देखें वीडियो