UP: रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो हुआ वायरल, चार सस्पेंड, देखें क्या था मामला

September 17, 2022 by No Comments

Share News

नोएडा।सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रुपए गिन रहा है और उसके पास ही एक पुलिस कर्मी वर्दी में खड़ा है। कुछ ही पल में शख्स रुपए गिन कर पुलिसकर्मी को दे देता है।

बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है। ये पुलिसकर्मी नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की सेक्टर-57 में तैनात थे। इन पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।

इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि एक युवक को गांजा तस्करी में फंसाने. थाने और चौकी में उसकी पिटाई करने के मामले में पुलिस कमिश्नलेट ने निलम्बन की कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के मुताबिक आरोपी सिपाही सोनू कुमार पुलिस की वर्दी में पैसा लेते हुए दिखाई दे रहा है। सिपाही सोनू कोतवाली सेक्टर 58 में तैनात है। मामले की जांट की गई तो सेक्टर-57 के चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा, हेड कान्स्टेबल राजकुमार त्यागी, कांसटेबल अंकित बालियान और सोनू कुमार दोशी पाए गए हैं। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक बिशनपुरा निवासी नारंग तिवाली ने डीपीसी से शिकायत की थी कि 14 सितम्बर को उसके पास कुछ पुलिसकर्मी अपनी जिप्सी से आए थे, जिनमें से एक का नाम अंकित बालियान है। इसके बाद पुलिसकर्मा उसे सेक्टर-58 क्षेत्र के कोतवाली ले गए और इसके बाद उस पर गांजा व चरस में फंसाने की धमकी देते हुए पहले तो पिटाई की। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-57 के चौकी प्रभारी ने भी उसे पीटा और धमकाते हुए कहा कि यह बड़ा मामला है। अगर 50 हजार नहीं दिए तो पांच साल तक के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। इतना ही नहीं नारंग को कोतवाली थाने ले जाया गया और वहां भी पीटा गया। इस पर युवक ने पुलिसकर्मियों को 20 हजार दिए और इसका वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया, ताकि सच सामने आ सके।

यहां देखें वीडियो