पाकिस्तान के ये बड़े आतंकी ठिकाने नेस्तानाबूत… मारे गए 100 से अधिक आतंकी…ये रहा सबूत-Video
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने किस तरह पाकिस्तान के आतंकियों की कमर तोड़ी इसको लेकर आज डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन ने दुनिया के सामने सबूतों के साथ जवाब दिया.
#WATCH | दिल्ली: DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा “…9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए…” pic.twitter.com/6hsR7Xbzmg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजी एयर ऑपरेशंस एके भारती, डीजी नेवी ऑपरेशंस वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने प्रेस ब्रीफिंग के जरिए पाकिस्तान पर किए गए पलटवार की एक-एक जानकारी शेयर की. इस प्रेस ब्रीफिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पाकिस्तान की कायराना हरकत के बारे में भी बता रहे हैं.
#WATCH | दिल्ली: DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा “… उन 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे, जो IC814 के हाईजैक और पुलवामा ब्लास्ट में शामिल थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान… pic.twitter.com/kfu8F88tk6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बताया कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों हमले किए जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.”
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का बयान और एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई पर वायरल हो रहा है. उन्होंने वीडियो दिखाते हुए अपने बयान में जानकारी देते हुए बताया है कि “इसने सीमा पार आतंकवादी परिदृश्य पर बहुत ही परिश्रमपूर्वक और सूक्ष्म स्तर पर कार्रवाई शुरू की तथा आतंकवादी शिविरों और प्रशिक्षण स्थलों की पहचान की।
कई जगहें सामने आईं, लेकिन जैसे-जैसे हमने और विचार-विमर्श किया, हमें एहसास हुआ कि इनमें से कुछ आतंकी केंद्र अब मौजूद नहीं थे और हमसे प्रतिशोध के डर से पहले ही खाली कर दिए गए थे. उन्होंने आगे बताया कि वहां 9 शिविर थे, जिनसे आप सभी परिचित हैं तथा हमारी विभिन्न खुफिया एजेंसियों ने उसकी पुष्टि की। इनमें से कुछ PoJK में थे, जबकि कुछ अन्य पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित थे। उन्होंने साथ ही ये जानकारी भी दी कि लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ मुरीदके जैसे नापाक स्थानों ने वर्षों से अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे कुख्यात लोगों को जन्म दिया है।”
#WATCH | दिल्ली: DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई कहते हैं, “इसने सीमा पार आतंकवादी परिदृश्य पर बहुत ही परिश्रमपूर्वक और सूक्ष्म स्तर पर कार्रवाई शुरू की तथा आतंकवादी शिविरों और प्रशिक्षण स्थलों की पहचान की। कई जगहें सामने आईं, लेकिन जैसे-जैसे हमने और विचार-विमर्श किया, हमें एहसास… pic.twitter.com/5ZpFYL2Gur
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने किया हमला
तो वहीं एक अन्य वीडियो को एएनआई द्वारा एक्स पर शेयर किया गया है जिसमें DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने अपने बयान में कहा ” उन 9 आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए, जिनमें यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदासिर अहमद जैसे लक्ष्य शामिल थे, जो IC814 के हाईजैक और पुलवामा ब्लास्ट में शामिल थे।
#WATCH | दिल्ली: DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “…8-9 मई की रात को, उन्होंने (पाकिस्तान ने) सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान उड़ाए और कई सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के बड़े पैमाने पर असफल प्रयास किए। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर उल्लंघन… pic.twitter.com/fvGTAnmxzb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
आगे उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा का भी उल्लंघन किया गया और हमारे दुश्मन की अनिश्चित और घबराई हुई प्रतिक्रिया, दुर्भाग्यवश बड़ी संख्या में नागरिकों, बसे हुए गांवों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई।
📡 LIVE NOW 📡
▶️ Press Briefing on #OperationSindoor
Watch on PIB’s📺
Facebook: https://t.co/7bZjpgHaMy
YouTube: https://t.co/06TfMscy3r https://t.co/ZgQnk6qZez— PIB India (@PIB_India) May 11, 2025
उन्होंने ये भी बताया कि भारतीय वायुसेना ने इन हमलों में अहम भूमिका निभाई और इनमें से कुछ शिविरों पर हमला किया तथा भारतीय नौसेना ने सटीक हथियारों के मामले में साधन उपलब्ध कराए.”
#WATCH | दिल्ली: एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, “8 और 9 की रात को, 22:30 बजे से ही, हमारे शहरों पर ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों का व्यापक हमला हुआ, जो श्रीनगर से शुरू होकर नलिया तक गया… हम तैयार थे और हमारी हवाई रक्षा तैयारियों ने सुनिश्चित किया कि जमीन पर या दुश्मन द्वारा… pic.twitter.com/An4QAWgJfB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
मिसाइल के प्रभाव का प्रस्तुत किया विस्तृत वीडियो
एयर मार्शल ए.के. भारती ने मुरीदके ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आतंकी कैम्प पर मिसाइल के प्रभाव का विस्तृत वीडियो प्रस्तुत किया. तो वहीं DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने जानकारी दी कि “8-9 मई की रात को उन्होंने यानी (पाकिस्तान ने) सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान उड़ाए और कई सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के बड़े पैमाने पर असफल प्रयास किए। पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर उल्लंघन फिर से शुरू हुआ और भीषण गोलाबारी हुई.”
#WATCH | दिल्ली: DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “…कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर हवा से लगातार हमले हुए, सभी को विफल कर दिया गया। पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में उसके लगभग 35 से 40 जवान मारे गए… pic.twitter.com/IURpW8VEg2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2025
सुबह तक जारी रहे पाकिस्तानी ड्रोन हमले
एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बारे में बताया. उन्होंने कहा, “8 और 9 की रात को, 22:30 बजे से ही हमारे शहरों पर ड्रोन, मानवरहित हवाई वाहनों का व्यापक हमला शुरू हो गया था. ये हमला श्रीनगर से शुरू होकर नलिया तक गया. हालांकि इसको लेकर हम पहले से ही तैयार थे और हमारी हवाई रक्षा तैयारियों ने ये तय कर लिया था कि जमीन पर या दुश्मन द्वारा नियोजित किसी भी लक्षित लक्ष्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देंगे.
इसी के साथ ही एक संतुलित प्रतिक्रिया के तहत हमने एक बार फिर गुजरांवाला में सैन्य प्रतिष्ठानों, निगरानी रडार स्थलों को निशाना बनाया. तो वहीं पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले सुबह तक जारी रहे. जिनका हमने डटकर मुकाबला किया।
उन्होंने ये भी बताया कि ड्रोन हमले लाहौर के निकट कहीं से किए जा रहे थे, दुश्मन ने अपने नागरिक विमानों को भी लाहौर से उड़ान भरने की अनुमति दे दी थी. इस तरह न केवल उनके अपने विमान, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय यात्री विमान भी, जो काफी असंवेदनशील था और हमें अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी.” इस तरह देखा जाए तो पाकिस्तान ने आम नागरिकों को ढाल बनाकर भारत पर हमला किया ताकि भारत किसी तरह का जवाब न दे सके और वह जमकर भारत के नागरिकों को मारता रहे. हालांकि भारतीय सेना ने बहुत ही सूझबूझ के साथ पाकिस्तानी हमले को रोका.
मारे गए करीब 40 जवान
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि 7 से 10 मई के बीच नियंत्रण रेखा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी में उसके करीब 35 से 40 जवान मारे गए हैं. इससे पहले उन्होंने ये भी बताया कि कुछ हवाई क्षेत्रों और डंपों पर हवा से लगातार हमले हुए लेकिन भारतीय सेना ने सभी को विफल कर दिया।
मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन सिंदूर में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “मैं अपने पांच शहीद साथियों और सशस्त्र बलों के भाइयों तथा नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. हमने अब तक बहुत संयम बरता है और हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित और गैर-उग्र रही है। वह आगे बोले कि हमारे नागरिकों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का निर्णायक बल से सामना किया जाएगा।”
ये भी पढ़ें-कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की खोली पोल…दुनिया के सामने उजागर किए चार नए झूठ-Video