अब Boyfriend-Girlfriend को नहीं मिलेंगे होटलों में कमरे… OYO ने लागू किए नए नियम
OYO Rooms: होटल बुकिंग कंपनी OYO ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए होटलों के लिए नए चेक-इन नियम लागू कर दिए हैं. इस तरह से अब ओयो होटलों में अविवाहित जोड़ों यानी Boyfriend-Girlfriend को कमरे नहीं दिए जाएंगे. अब केवल पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे और कमरा बुक करते समय मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाना होगा.
नए नियम के तहत सभी जोड़ों को ‘चेक-इन’ के समय अपने रिश्ते यानी मैरिज सर्टिफिकेट का वैध प्रमाण देना होगा. इसमें ऑनलाइन की गई बुकिंग भी शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओयो ने सबसे पहले ये नियम मेरठ में लागू किया है. फिलहाल इस नियम के प्रभाव और फीडबैक के बाद इस नियम को अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है.
जानें क्या कहा कंपनी ने?
नए नियम को लेकर कंपनी ने मीडिया को दी गई जानकारी में कहा कि मेरठ और कुछ अन्य शहरों के नागरिक समूहों और स्थानीय निवासियों ने OYO से अविवाहित जोड़ों को चेक-इन करने से रोकने की मांग की थी. इसी के बाद ये निर्णय लिया गया है.
कंपनी ने ये भी कहा कि ओयो ने अपने भागीदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने विवेक के आधार पर अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है. कंपनी ने आगे बताया कि OYO ने अपने पार्टनर होटलों को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तत्काल प्रभाव से इस नियम को लागू करने के निर्देश दिए हैं.
OYO ने कहा कि यह नया नियम ब्रांड को फैमिली, स्टूडेंट्स, बिजनेस टूरिज्म वाले टूरिस्टों, धार्मिक टूरिस्टों और सोलो ट्रेवेलर्स के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में पेश करने का हिस्सा है. इसी के साथ ही कंपनी ने ये भी कहा कि कंपनी अविवाहित जोड़ों को चेक-इन सुविधा न देने की इस नीति और इसके प्रभाव की समय-समय पर समीक्षा करती रहेगी.
हम पहचानते हैं अपनी जिम्मेदारी को
ओयो उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने पीटीआई-भाषा के दिए गए बयान में कहा कि ‘‘ओयो सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही हम इन बाजारों में कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज समूहों की बात सुनने और उनके साथ काम करने की अपनी जिम्मेदारी को भी पहचानते हैं.’’
ये भी पढ़ें-Health: सर्दी में अगर मिल रहे हैं ये 7 संकेत…न करें इग्नोर; हार्ट की हो सकती है गम्भीर बीमारी