Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान पर भारत की कमर तोड़ कार्रवाई…अब लिया गया ये बड़ा फैसला-Video
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में भारत ने एक और आर्थिक चोट पाकिस्तान को पहुंचाते हुए जहाजों की एंट्री बंद कर दी है और आयात-निर्यात भी पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है. इस तरह से अब भारत से पाकिस्तान न कुछ जाएगा और न ही आएगा.
पहले से ही आर्थिक रूप से बदहाल हो चुके पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर भारत की ओर से लगातार जारी चोट के बाद माना जा रहा है कि इससे पाकिस्तान की कमर टूटती नजर आ रही है. हालांकि ताज्जुब की बात ये है कि वहां के नेता लगातार भारत को लेकर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं साथ ही दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन पर इन फैसलों का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मालूम हो कि हमले के बाद ही भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है तो वहीं एयरस्पेस के इस्तेमाल पर बैन लगा चुका है। दूसरी ओर देश से अवैध पाकिस्तानियों को निकाला जा रहा है.
#WATCH रामबन (जम्मू-कश्मीर): पाकिस्तान से आने वाले सभी श्रेणियों के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान के निलंबन पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जो भी निर्णय लेंगे, वह देश और लोगों की भलाई के लिए होंगे… सभी निर्णय राष्ट्रीय हित में लिए जाएंगे…” pic.twitter.com/wU8IURTjk1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2025
भारतीय बंदरगाह पर अब नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी जहाज
ताजे फैसले के बाद पाकिस्तानी जहाजों को भारतीय बंदरगाह पर आने से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसको लेकर पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बकायदा नोटिफिकेशन जारी किया है और आदेश दिया है कि अगर किसी भी जहाज पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ है तो उसे भारतीय बंदरगाह पर आने की अनुमति नहीं दी जाए। साथ ही भारत सरकार ने भारतीय जहाज के पाकिस्तान के बंदरगाह पर डॉक नहीं करने का फैसला लिया है.
डाक सेवा भी बंद
ताजा निर्णय के तहत भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले के साथ ही पाकिस्तान के लिए जाने वाले वाले सभी सामानों पर तुरंत रोक लगा दी है। भारत सरकार के इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग बंद हो गया है। क्योंकि इससे सभी सामानों पर रोक लग गई है. हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार बहुत अधिक नहीं है. उस पर भी भारत पर कायराना हमला करवा कर पाकिस्तान ने और भी मुसीबत मोल ले ली है. जो व्यपार होता था भारत लगातार उस पर भी रोक लगा रहा है.
साल 2019 में पाकिस्तान ने पुलवामा हमला करवाया था. तभी से व्यापार में कमी आई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे के साथ व्यापार को लेकर कई बैन लगाए लेकिन कुछ आवश्यक वस्तुओं का लेन-देन दोनों देशों के बीच होता रहा। साल 2023-24 में भारत ने पाकिस्तान से 3 मिलियन डॉलर का आयात किया था। जबकि 1.2 अरब डॉलर का निर्यात किया था। तो वहीं सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली सभी तरह की डाक और पार्सल पर रोक लगा दी है। ये डाक हवाई और सड़क दोनों रास्तों से आती थी। गौरतलब है कि व्यापार ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के रास्ते होता है।
पाकिस्तान मुसीबत में
बता दें कि 30 अप्रैल को पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत का एयर स्पेस पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके बाद से ही पाकिस्तान को लगातार तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. क्योंकि भारत का रूट पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी था. एयर स्पेस बंद होने से अब पाकिस्तानी एयरलाइंस को लंबा रूट लेना पड़ रहा है। इससे उसके आर्थिक रूप से कमर टूटती जा रही है. पाकिस्तान की एयरलाइन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और पूर्वी एशिया में हमारे एयरस्पेस का इस्तेमाल करके ही जाती थी।
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के अगले ही दिन भारत सरकार ने 1960 से चले आ रहे सिंधु जल समझौते को रद्द करते हुए पाकिस्तान को दिए जाने वाले पानी को बंद कर दिया था. समझौता रद्द होते ही पाकिस्तान बुरी तरह से बिलबिलाने लगा और भारत को युद्ध की धमकी देने लगा. बता दें कि इस समझौते के तहत सिंधु से जुड़ी 6 नदियों के पानी का बंटवारा किया गया था। यानी सिंधु बेसिन की 3 पूर्वी नदियों नदियों सतलुज, ब्यास और रावी का पानी भारत के हिस्से में आया था तो वीं चिनाब, झेलम और सिंधु का 80 फीसदी पानी पाकिस्तान के हिस्से में गया था. इसी संधि को भारत ने हमले के बाद स्थगित कर दिया है।
वहीं भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वीजा भी रद्द कर दिया गया और उनको पाकिस्तान वापस जाने के लिए कह दिया गया. हमले के दूसरे ही दिन 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था। गृहमंत्रालय ने भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्यों में रह रहे हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए कहा था. तो वहीं वाघा-अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी नागरिकों को जाते देखा गया। इसी के साथ ही अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानियों को भी खदेड़ा जा रहा है.
26 पर्यटकों को आतंकियों ने मार दी थी गोली
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दो विदेशी सहित 26 मासूम पर्यटकों की मौत हो गई थी. कायर आतंकियों ने ये हमला उस वक्त किया था जब लोग जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादी में घूम रहे थे और अपने परिवार के साथ इन्ज्वाय कर रहे थे. इस हमले के बाद से ही पूरे देश में रोष व्याप्त हो गया है और जनता पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भारत सरकार से कर रही है.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी महिला से शादी…बर्खास्त किए गए CRPF जवान मुनीर अहमद; लगा ये बड़ा आरोप