Video: श्रद्धा हत्याकांड पर बोले बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री, “अगर यहीं काम कोई हिंदू करता तो हो जाता देश में दंगा, बदल जाती सरकार…हिंदू नहीं हैं एकजुट”, देखें वायरल वीडियो, सुनें पूरी बात

November 18, 2022 by No Comments

Share News

पूरे देश को हिला कर रख देने वाला श्रद्धा हत्याकांड पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यही अगर यह कृत्य किसी हिंदू ने किया होता तो देश में दंगा हो जाता और सरकारें बदल जाती। ये सब इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि हिंदू एकजुट नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि आफताब अमीन पूनावाला और श्रद्धा दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। युवती की मुलाकात आफताब से एक कॉल सेंटर में हुई थी, जहां दोनों जॉब करते थे। महाराष्ट्र के पालघर में उसके पिता रहते हैं और श्रद्धा (26 साल) मुंबई के मलाड में एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर उसकी मुलाकात आफताब से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती थी, जो कि बाद में प्यार में बदल गई। फिर दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।

जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद दोनों अचानक मुंबई छोड़ दिल्ली में आकर रहने लगे। जब 6 महीने तक परिजनों को श्रद्धा के बारे में कोई जानकारी नही मिली, तब वह दिल्ली मिलने पहुंचे। उनको सोशल मीडिया के जरिए मालूम था कि दोनों दिल्ली के महरौली के छतरपुर में रहने लगे हैं। इस पर वह आठ नवंबर को सीधे दिल्ली के छतरपुर में उस जगह पहुंचे जहां बेटी किराये के फ्लैट में रहती थी, लेकिन फ्लैट में ताला लगा देखा तो दिमाग ठनका और उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

पुलिस के मुताबिक आफताब ने 18 मई को हत्या की थी और श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया था। बताया जा रहा है कि फ्रिज को खरीदने का आइडिया उसे अमेरिकी क्राइम शो डेक्सटर से मिली थी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी, जिसकी वजह से रोज दोनों में झगड़े होने लगे थे। इसी के बाद उसने प्रेमिकी की हत्या कर दी। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अभी छानबीन कर रही है। तो वहीं कोर्ट से आफताब के नार्को टेस्ट की भी अनुमति मिल गई है। तो इसी के साथ पूरे देश में भी वीभत्स हत्याकांड को लेकर आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग की जा रही है।