UP News: छात्रा ने शिक्षक पर लगाया “गंदी बात” करने का आरोप, तो घर पहुंकर शिक्षक ने की मारपीट, परिजनों ने पुलिस पर लगाया जबरन सुलह कराने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

November 17, 2022 by No Comments

Share News

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार करती एक खबर सामने आ रही है। यहां के रौनापार थाना क्षेत्र के शांति शिक्षा निकेतन सोहराभार स्कूल के शिक्षक पर कक्षा सात की छात्रा से से गंदी बात और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने कक्षा में छात्रा के साथ गंदी बात करने की साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दिया गया शिकायती पत्र
देखें छात्रा की मां ने क्या लगाए आरोप

आरोपों की जानकारी होते ही क्रोधित शिक्षक छात्रा के घर पहुंच गए और न केवल छात्रा बल्कि उसके परिवारवालों के साथ भी जमकर मारपीट की। इस पिटाई से एक छात्रा बेहोश हो गई है। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें परिजनों का आरोप है कि मामले की शिकायत थाने पर की गई पर इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण हम लोगों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में रौनापार थाने के इंस्पेक्टर कौशल कुमार पाठक का कहना है कि अभी तक इस मामले की शिकायत मेरे पास नहीं आई है, शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

देखें परिजनों ने किस-किस पर लगाया है गम्भीर आरोप
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची छात्रा और उसकी मां ने मीडिया को बताया कि प्रबंधक छात्रा को गंदी नजर से देखते हैं। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन प्रबंधक जितेन्द्र यादव ने उसे अपने कमरे में बुलाया, लेकिन वह नहीं गई। इस पर कक्षा 10 की लड़कियों से पिटाई भी कराई।

देखें छात्रा ने क्या लगाए आरोप

इस बात की शिकायत करने जब हमारी मां आई तो उन्हें भी धक्का देकर भगा दिया गया। वहीं मां ने आरोप लगाया कि घर पर आकर उन्होंने मेरी बेटियों और मेरे साथ मारपीट की। पीड़ित छात्रा की मां ने ये भी आरोप लगाया कि चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी सुलह कराने की बात कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने जबरन सुलहनामा भी करा दिया जबकि पीड़िता छात्रा ने आरोपी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रा की मां ने भी आरोपी प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।