पति-पत्नी को खूंखार पिटबुल ने नोच-नोच कर खून से किया लथपथ…रूह कंपा देने वाला Video वायरल

August 14, 2026 by No Comments

Share News

Patiyala Pitbull Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि खूंखार पिटबुल महिला और पुरुष को बुरी तरह काट रहा है जिससे वे खून से लथपथ हो जाते हैं. वीडियो पटियाला से सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला-पुरुष दोनों पति-पत्नी हैं और प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने के लिए पहुंचते हैं.

प्रॉपर्टी डीलर जैसे ही दरवाजा खोलकर अंदर जाता है, मकान मालिक का पालतू पिटबुल बाहर निकल कर हमला कर देता है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पत्नी जब पति को बचाने के लिए जाती है तो पिटबुल उसे भी नोचने लगता है और फिर बारी-बारी से दोनों को इतना काटता है कि लोग उसे छोड़ने के लिए डंडे से मारते हैं फिर भी वो नहीं छोड़ता. काफी देर बात बड़ी मुश्किल से छोड़ता है तब तक पति-पत्नी दोनों के शरीर के कई जगहों से खून निकलने लगता है.

बता दें कि पहले भी पिटबुल के हमले की खबर सामने आ चुकी है. लखनऊ में तो पिटबुल अपनी मालकिन को ही मार चुका है. इसे कुत्ते को पालना प्रतिबंध लगा है. बावजूद इसके लोग इसे पालते हैं और खामियाजा भुगतना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-मगरमच्छ को कंधे पर टांगकर थाने पहुंचा युवक…मचा हड़कंप- VIDEO