मगरमच्छ को कंधे पर टांगकर थाने पहुंचा युवक…मचा हड़कंप- VIDEO

August 1, 2026 by No Comments

Share News

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक मगरमच्छ को पकड़ कर थाने जाते हुए दिख रहा है. यह वीडियो बिहार के सुपौल जिले से सामने आया है. इस मगरमच्छ को इंडो-नेपाल सीमा से सटे भीमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खेत से पकड़ा और उसका मुंह बांधने के बाद कंधे पर उठाकर पहले वन विभाग के कार्यालय गया और फिर सीधे थाने पहुंच गया।

वन विभाग ने इस घटना को बेहद जोखिम भरा बताया है और ऐसी कोशिश न करने की अपील लोगों से की है. सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 निवासी अमित कुमार पासवान धान के खेत में काम करने में जुटे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी. इस पर उन्होंने शोर मचाया जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. तो वहीं इलाके में हड़कंप मच गया.

इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर अमित कुमार पासवान ने मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और मोटी रस्सी से सुरक्षित बांधने के बाद कटैया स्थित वन विभाग के स्थानीय कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा तो मगरमच्छ को लेकर वह भीमनगर थाना पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने तुरंत तत्काल वन विभाग को सूचना दी और वन विभाग की टीम थाने पहुंची और मगरमच्छ को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से कोसी नदी में छोड़ दिया गया.

वन विभाग के फॉरेस्टर रवि रंजन ने मीडिया को बताया कि युवक ने जो मगरमच्छ सौंपा था उसकी लंबाई करीब 4 फीट 6 इंच थी. वह स्वस्थ्य है. इसी के साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि इस तरह का काम न करें. बारिश की वजह से नदियों व नालों का जलस्तर बढ़ने की वजह से अगर जंगली जीव कहीं दिख जाते हैं तो तुरंत वन विभाग को बताएं. खुद जान जोखिम में न डालें.

ये भी पढ़ें-PM मोदी को अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर FIR…? सौरभ दास के बयान से खड़ा हुआ बवाल