Kanpur IIT के पीएचडी छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव

September 7, 2022 by No Comments

Share News

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के IIT Kanpur (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-IIT) के पीएचडी छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक छात्र का नाम प्रशांत सिंह बताया जा रहा है। वह आईआईटी के हॉस्टल नम्बर 8 में रहता था और यह घटना 6 सितम्बर की रात करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी हॉस्टल के एक छात्र ने संस्थान के सुरक्षा अनुभाग को फोन कर दी। उसने बताया कि प्रशांत सिंह का कमरा अंदर से बंद है और कई बार खटखटाने के बावजूद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है। इस पर संस्थान के प्रशासकों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा तो देखा कि प्रशांत चादर के सहारे छत से लटका हुआ है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संस्थान ने मीडिया को बताया कि इसकी जानकारी प्रशांत के घरवालों को दे दी गई है। तो वहीं पुलिस फारेंसिक टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रतीक की आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

इस पूरी घटना पर संस्थान ने कहा कि प्रशांत के निधन के बाद संस्थान ने एक प्रतिभाशाली छात्र और महत्वाकांक्षी वैज्ञानिक को खो दिया है। बता दें कि प्रशांत सिंह ने 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लेने से पहले अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के लिए आईआईटी कानपुर में 2019 में दाखिला लिया था। प्रशांत मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग का छात्र था। वह पढ़ने में काफी तेज था।