पिटबुल ने बच्चे पर किया जानलेवा हमला…रूह कंपा देने वाला Video वायरल

December 24, 2025 by No Comments

Share News

Pitbull Attack Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि पिटबुल (कुत्ते की एक प्रजाति, जो कि काफी खतरनाक है) ने एक बच्चे को इतनी जोर से पकड रखा है कि कई लोग उसे छुड़ा रहे हैं लेकिन वह बच्चे को नहीं छोड़ रहा है और बच्चा जोर-जोर से रो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो न्यूयॉर्क का है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Gurpreet Garry Walia (@garrywalia_) अकाउंट से शेयर किया गया है.

सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक पिटबुल ने छोटे से बच्चे को पकड़ लिया न्यूयॉर्क की सड़क पर , मालिक जब संभाल नहीं सकता तो रखा क्यों है. बेचारा बच्चा. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

मालूम हो कि भारत में भी पिटबुल के हमले की कई खबरें सामने आ चुकी हैं तो वहीं आवारा कु्त्तों के काटने के बाद हुई मौतों की भी खबरें सामने आ चुकी हैं बावजूद इसके लोग खतरनाक कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर घुमाने ले जाने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि भारत में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सख्ती दिखाई है और आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाने के साथ ही उनको वैक्सीन लगाने का भी आदेश दिया है. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक घटना सामने आई थी जहां घर के अंदर पिटबुल ने अपनी मालकिन को ही नोच कर मार डाला था.

मालूम हो कि पिटबुल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में होती है. इसी वजह से अमेरिका से लेकर जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, कनाडा, जापान और न्यूजीलैंड सहित भारत के भी कई राज्यों में इस कुत्ते को पालने व सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने के लिए प्रतिबंध लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें-Pitbull Viral Video: पिटबुल ने कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, खींचता रहा टांग पकड़ के…-Video

Viral Video: पड़ोसियों के झगड़े में पिटबुल ने महिला पर किया बार-बार अटैक, देखता रहा मालिक, रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल