Karnataka Election: बेंगलुरु में पीएम मोदी का 26 किमी लंबा रोड शो, उमड़ी हजारों की भीड़, देखें वीडियो

Share News

Karnataka Election: 10 मई को कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव का प्रचार कार्यक्रम अंतिम दौर पर पहुंच चुका है। राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए सारे पासे फेंक चुके हैं. इस चुनाव में अपनी जीत का झंडा लहराने के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव के लिए मेगा रोड शो शुरू किया है। बेंगलुरु में पीएम मोदी का रोड शो सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरा. इसमें हजारों की भीड़ जुटी। रोड शो के दौरान पीएम मोदी सभी का अभिवादन कर रहे है। इस दौरान उत्‍साहित लोगों द्वारा जय बजरंगबली के नारे भी लगाए जा रहे थे. क्योंकि यहां पर कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर उसकी सरकार बन जाती है तो वह बजरंग दल को बैन कर देगी. इसी के बाद से यहां भाजपा के प्रति ज्यादा रुझान दिखाई दे रहा है.

https://www.youtube.com/live/0FhKtTt4stQ?feature=share