इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप… इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026 by No Comments

Share News

Indigo Flight Bbomb Threat: लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. इस पर फ्लाइन की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 133 लोग सवार थे और धमकी मिलने के बाद सभी यात्रियों की सांसें अटक गई थीं. जांच में सुरक्षा एजेंसियों को विमान के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला है जिस पर बम की धमकी लिखी हुई थी.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों ने टिश्यू पेपर को कब्जे में ले लिया है और अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह धमकी किसने और किस मकसद से दी गई थी. फिलहाल जांच के बाद यात्रियों को राहत मिली तो वहीं अहमदाबाद में की गई इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जब ये जानकारी सामने आई कि धमकी वास्तविक नहीं बल्कि अफवाह थी. इसी के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

बता दें कि पिछले करीब एक साल से स्कूलों और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा रही है. तो वहीं हाल की बात करें तो करीब 10 दिन पहले सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में भी बम होने की धमकी गई धी. उड़ान के दौरान ही क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर अंग्रेजी में बम लिखे होने की धमकी मिली थी. क्रू ने तुरंत पायलट को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद विमान को अहमदाबाद डायवर्ट कर करीब शाम 4:30 बजे सुरक्षित उतारा गया था और फिर विमान की जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई थी.

ये भी पढ़ें-Bomb Threats: विमानों के बाद CRPF स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल प्रबंधनों को मिला ईमेल; मचा हड़कंप, पुलिस इस एंगल से कर रही है जांच