Lucknow University: पानी की टंकियों के अंदर बजबजाते कीड़े और मच्छर…तमाम आरोप लगा छात्रों ने काटा विश्वविद्यालय में हंगामा- Video
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें छात्र छात्रावास के पीने वाले पानी की टंकी में कीड़े होने की शिकायत की. छात्रों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया. छात्रों का आरोप है कि फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स यानी आर्ट्स कॉलेज के रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास में पीने के लिए जो पानी दिया जा रहा है उससे बदबू आ रही है.
तो वहीं छात्रों ने पानी की टंकी का वीडियो भी शेयर किया है जिसके अंदर कीड़े और काई साफ दिखाई दे रही है तो वहीं छात्रों ने छात्रावास की जर्जर इमारत पर भी सवाल खड़ा किया है और कहा है कि ये कब गिर जाएगी कुछ पता नहीं.
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष और छात्र नेता आर्यन मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने हॉस्टल की छत पर रखी पानी की टंकियों का निरीक्षण किया तो टंकियों के अंदर बड़ी संख्या में कीड़े, मच्छर और भारी काई जमी मिली।
छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल के नाम पर छात्रों से प्रति सत्र 7 हजार की भारी-भरकम फीस वसूली जा रही है लेकिन उन्हें पीने के लिए साफ पानी तक नहीं दिया जा रहा है. इमारत भी ऐसी कि कब ढह जाएगी पता नहीं. कुलपति को इस्तीफा दे देना चाहिए.
छात्र नेता आर्यन मिश्रा ने हॉस्टल की सफेद और काली पानी की टंकियों के ढक्कन खोलकर दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार तैर रहा है, उसी तरह टंकियों में कीड़े तैर रहे हैं। छात्र इसी दूषित पानी को पीने पर मजबूर हैं और बीमार होने पर उन्हें अपने पैसों से इलाज कराना पड़ता है। उन्होंने हॉस्टल की जर्जर इमारत, दीवारों और छतों पर फैली सीलन को दिखाते हुए कहा कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
#लखनऊ #उत्तरप्रदेश #लखनऊविश्वविद्यालय #छात्र
लखनऊ विश्वविद्यालय की DSW पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप pic.twitter.com/jPct5bocl3
— Journalist Sachin Kashyap (@Kashyap_1011) September 3, 2026
छात्रों ने वीडियो के सामने ही ये भी आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार टेंडर कराया जाता है और इसके नाम पर लाखों रुपयों का घोटाला किया जा रहा है लेकिन छात्रों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही है. इस तरह से तो कुलपति को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.
छात्रों की प्रवोस्ट से हुई तीखी बहस
तो दूसरी ओर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि छात्रों की हॉस्टल प्रवोस्ट के कक्ष में तीखी बहस हो रही है. छात्रावास के प्रवोस्ट डॉ. रविकांत पांडे के कार्यालय पहुंचे छात्रों ने गंदे पानी को लेकर विरोध किया. साथ ही कहा कि अगर दूषित पानी पीने से कोई छात्र गंभीर रूप से बीमार होता है या फिर जर्जर इमारत का कोई हिस्सा गिरने से किसी छात्र के साथ कोई घटना होती है तो इसके सीधे जिम्मेदार प्रवोस्ट और प्रशासन होंगे.
तो वहीं छात्रों ने ये भी कहा कि इस पूरे मामले में अधिकारी सिर्फ खानापूरी और लिपा-पोती कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रवोस्ट छात्रों को शांत कराने में लगे रहे लेकिन आक्रोशित छात्र बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी को लेकर लगातार जवाब मांगते रहे.
रेनोवेशन के नाम पर हॉस्टल की फीस को बढ़ा दिया गया है 4 गुना
छात्र नेता आर्यन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा और कहा कि आर्ट्स कॉलेज के रणवीर सिंह बिष्ट छात्रावास में छात्रों की प्रति सत्र की फीस 7 हजार से सीधे बढ़ाकर 27 से 28 हजार कर दी गई है. इस फीस को रेनोवेशन और हॉस्टल की बदहाल स्थिति को सुधारने के नाम पर बढ़ाया गया है. प्रबंधन मध्यमवर्गीय बच्चों के माता पिता की खून पसीने की कमाई से लगातार अपनी जेब भर रहा है और सुविधाएं भी नहीं दे रहा है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-PM Modi के मुंबई दौरे से पहले में गिरफ्तार हुआ PMO का फ़र्ज़ी अधिकारी और उसका गनर