पूर्व प्रधानमंत्री के पौत्र को मिली उम्रकैद की सजा… पाया गया दो बार दुष्कर्म का दोषी

August 2, 2025 by No Comments

Share News

Prajwal Revanna:  कर्नाटक की विशेष अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार देते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौत्र व जनता दल सेक्युलर (जदएस) नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

प्रज्वल रेवन्ना को 2021 में हासन के फार्महाउस और बंगलूरू में अपने घर में महिला के साथ दो बार दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट्ट ने सजा सुनाई है. गौरतलब है कि पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दुष्कर्म के चार मामले दर्ज हैं।

ये मामला 48 वर्षीय महिला से ताल्लुक रखता है. वह हासन जिले में रेवन्ना के परिवार के गन्निकाडा फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल रेवन्ना ने रेप की घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा।

यह मामले उस वक्त सामने आया जब प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव कथित तौर पर हासन में 26 अप्रैल, 2024 को होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले वायरल हो गए.

इसके बाद पिछले साल ही प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को जर्मनी से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचने पर होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के आधार पर एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया था. उनके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। तो वहीं2024 के लोकसभा चुनावों में हासन संसदीय क्षेत्र पर भी वह जीत हासिल नहीं कर सके था.

इस पूरे केस में गवाहों के बयान अहम रहे. इस सम्बंध में विशेष सरकारी वकील अशोक नायक ने मीडिया को जानकारी दी कि अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से बयान लेने के साथ ही 180 दस्तावेज जमा किए. इस मामले में 113 गवाहों के बयान शामिल थे। मुख्य साक्ष्य पीड़िता का रहा. यह बहुत ही भरोसेमंद था. मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल ने सितंबर 2024 में 1,632 पेज का आरोपपत्र दायर किया था।

इसमें ये भी पढ़ें-लखनऊ के डॉक्टरों ने बता दिया मरा…रोते-बिलखते परिजन ले जा रहे थे अंतिम संस्कार को रास्ते में जिंदा हो गए मजदूरों के वरिष्ठ नेता