Premanand Maharaj:  प्रेमानन्द महाराज का स्वास्थ्य बिगड़ा…रोक दी गई यात्रा; भक्तों की बढ़ी चिंता

October 4, 2025 by No Comments

Share News

Premanand Maharaj News:  वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, आश्रम से उनकी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि उनकी यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है. इसी को देखते हुए उनकी यात्रा स्थगित की गई है.

वह पिछले दो दिनों से पदयात्रा में नहीं आ रहे थे, लेकिन उनकी झलक पाने की चाह रखने वाले श्रद्धालु लगातार सड़क पर ही खडे़ दिखाई दिए थे तो वहीं इस खबर के सामने आने के बाद उनके भक्त और भी निराश हो गए हैं. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया है कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसी के साथ ही ये भी कहा गया है कि महाराज जी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार न करें. इसी के साथ ही ये भी कहा गया है कि जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी तो इसकी आगामी दिनों में सूचना दे दी जाएगी.

गौरतलब है कि पहले भी कई बार संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण स्थगित किया जा चुका है। मालूम हो कि वह किडनी की समस्या से पीड़ित है और प्रतिदिन डायलिसिस कराते हैं. वह प्रतिदिन सुबह 2 बजे वृंदावन में श्री कृष्ण शरणम् कॉलोनी से राधा केली कुंज तक की पदयात्रा पर निकलते हैं. इस दौरान उनके दर्शन के लिए सड़क पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े रहते हैं और पूरे मार्ग को फूलों से सजा देते हैं. तो वही जब-जब उनकी तबियत खराब होती है और पदयात्रा रद्द होती है तो श्रद्धालु निराश हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे वृंदावन…संत प्रेमानन्द महाराज ने दी ये जरूरी सलाह-Video