Lucknow University: प्रो. मुकुल श्रीवास्तव को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बने मीडिया स्टार्टअप रिव्यू कमेटी के अध्यक्ष
Lucknow University: उत्तर प्रदेश सरकार की नई ‘स्टार्टअप नीति-2026’ के तहत स्टार्टअप्स के मूल्यांकन और वित्तीय प्रोत्साहनों की संस्तुति के लिए विशेषज्ञ समितियों का गठन किया गया है। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सीनियर प्रोफेसर, प्रो. मुकुल श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उनको ‘मीडिया, एजुकेशन एंड सोशल इंपैक्ट’ वर्टिकल के लिए गठित स्टार्टअप रिव्यू कमेटी ऑफ एक्सपर्ट्स (SRCE) का अध्यक्ष (Chairperson) बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन लिमिटेड (UPLC) द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल सात सेक्टर-विशिष्ट विशेषज्ञ समितियों का गठन किया गया है.
समिति की मुख्य भूमिका और कार्य
यह समिति मीडिया, शिक्षा और सामाजिक प्रभाव से जुड़े स्टार्टअप्स के प्रस्तावों का निष्पक्ष एवं तकनीकी मूल्यांकन करेगी। इसमें नवाचार, तकनीकी व्यवहार्यता, बाजार क्षमता, रोजगार सृजन और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव की समीक्षा शामिल है। समिति की संस्तुति के आधार पर ही स्टार्टअप्स को मिलने वाले वित्तीय प्रोत्साहनों का अंतिम अनुमोदन किया जाएगा।
प्रो. मुकुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली समिति के प्रमुख सदस्य
प्रो. अजीत कुमार मिश्रा (आईआईटी बीएचयू)
प्रो. राजेश कुमार शास्त्री (एमएनएनआईटी प्रयागराज)
मुकुल रुस्तगी (सह-संस्थापक, Classplus)
ऋचा बाजपेई (वेंचर कैपिटलिस्ट, Campus Fund)
सोनवीर सिंह (उपाध्यक्ष, Physics Wallah)
डॉ. सुधीर नारायण सिंह (एमएमएमयूटी गोरखपुर)
ये भी पढ़ें-प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने के बाद बिपाशा बसु ने FDA से की शिकायत…कंपनी ने भेजा ये मैसेज-Video