लाहौर जेल में 63 दिन तक अनशन करते हुए दी थी शहादत…शहीद यतींद्र नाथ दास का मना बलिदान दिवस

September 13, 2026 by No Comments

Share News

Kanpur: चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत के तत्वाधान में लाहौर कांड के शहीद यतींद्र नाथ दास के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम पी. रोड विधि कार्यालय में आयोजित किया गया। सदस्यों ने शहीद दास के चित्र पर पुष्प चढ़कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम संयोजक आकाश गुप्ता एडवोकेट ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि शहीद दास एक समर्पित राष्ट्रभक्त थे. उन्होंने लाहौर जेल में क्रांतिकारियों को राजनैतिक कैदियों की तरह सुविधा देने के लिए 63 दिन तक अनशन करते हुए अपनी शहादत दी थी। जिनकी शहादत को आज भुला दिया गया है।

इतिहास से अमर शहीदों को हटाया जा रहा है। जिन्होंने देश की आजादी में अपना सर्वस्व निछावर कर भारत माता को बंधनो की बेड़ियो से मुक्त कराया था। आज आवश्यकता है युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान जगाकर उन्हें देश के विकास और राष्ट्र रक्षा से जोड़ने की नितांत जरूरत है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी संदीप साहू ने किया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में व्यापारी नेता संजय त्रिवेदी, विपिन मिश्रा, पूर्व शिक्षक अनिल त्रिपाठी, दीनानाथ द्विवेदी, मोहित मिश्रा, मनोज शुक्ला, सुरेंद्र भदोरिया, आकाश गुप्ता, सी.के सिंह, रवि भूषण पांडे, समाज सेविका प्रतिभा साहू, उपमा पांडे आदि गढ़मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-अंग्रेजों की साख हिला दी थी इन क्रांतिकारियों ने…काकोरी क्रांति के 101 वर्ष पूर्ण होने पर जानें अमर शहीदों की वीर गाथा-Video