कूलर साथ लेकर चलने वाले बाबा जी को देखा है…? नहीं तो अब देख लो…एक बड़े बिजनेसमैन ने ले ली चुटकी- Video
Sant Rampal Cooler Video Viral: सोशल मीडिया पर संत रामपाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि वह जहां-जहां पैदल जा रहे हैं उनके साथ कूलर भी चल रहा है ताकि भीषण गर्मी में बाबा जी को कोई परेशानी न हो. संत रामपाल ने पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में अपनी खास पहचान बना ली है और यहां के लोगों के बीच खासे चर्चित बाबा हैं.
यह वीडियो उनके आश्रम से सामने आया है जिसमें वह टहल रहे हैं और उनके साथ साथ उनके अनुयायी कूलर लेकर चल रहे हैं. अब इस वीडियो को आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है और वीडियो पर कैप्शन लिखा है, देखिए कैसे बाबा गर्मी में सैर को जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा है कि इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ वह कितने ‘कूल’ लगते हैं।
अप्रैल में जेल से आया आया बाहर
बता दें कि संत रामपाल साल 2014 के एक हिंसा मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 10 अप्रैल को हरियाणा के हिसार जिले की जेल से बाहर आया है. वह 11 साल 4 महीने 24 दिन बाद जेल से बाहर आया है और तभी से सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय है और लगातार उसके उपदेश के वीडियो एक्स, फेसबुक सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच विवादित संत का ताजा वीडियो कूलर के साथ वायरल होने पर खासा चर्चा हो रही है. मालूम हो कि जेल से छूटने के बाद रामपाल के परिवार के सदस्य और वकील उसे लेने के लिए जेल पहुंचे थे.
तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. किसी का कहना है कि ये बाबा नहीं बल्कि स्मार्ट बिजनेसमैन है तो किसी का कहना है कि ये तो वही बाबा है जो जेल गए थे.
This is how our ‘babas’ go for a walk in the heat. With such a ‘fan following’ he looks so ‘cool’! pic.twitter.com/JWtjqnMTQv
— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 19, 2026