“RSS-BJP…डर कर भाग जाते हैं…” पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी की ली चुटकी-Video
Rahul Gandhi: सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ताजा बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर पीएम मोदी की चुटकी ली है.
वीडियो में साफ दिखाई और सुनाई दे रहा है कि राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल रहे हैं और हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है तो वहीं राहुल गांधी भी खुद मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहुल गांधी कहते दिख रहे हैं कि हमारी लड़ाई संविधान को लेकर है.”मैंने देश से वादा किया था कि जाति जनगणना संसद में पारित की जाएगी।” इसके आगे वह भाजपा के साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहते हैं कि अब मैं RSS-BJP को अच्छी तरह समझ गया हूं।
ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत surrender हो गए – इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का character है, ये हमेशा झुकते हैं।
भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां Superpowers से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं। pic.twitter.com/RhdQWdRBtV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 3, 2025
अगर उन पर थोड़ा दबाव डाला जाए तो वे डरकर भाग जाते हैं। इसके बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का मजाकिया अंदाज में जिक्र करते हुए कहते हैं कि मोदी जी को जैसे ही ट्रंप ने इशारा किया तो उन्होंने ट्रंप के आदेश का पालन किया। यही उनका चरित्र है; स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही उन्हें आत्मसमर्पण पत्र लिखने की आदत है। इस दौरान लगातार कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. बता दें कि राहुल गांधी एक कार्यक्रम को लेकर भोपाल पहुंचे और वहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ये बात कही.
LIVE: Congress Workers Convention | Bhopal, Madhya Pradesh https://t.co/IPmn9cDdKr
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 3, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया था पाकिस्तान को जवाब
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तानी आतंकियों ने कायरों की तरह कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए पर्यटकों पर गोली चला दी थी. इस घटना में दो विदेशी सहित 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. इसी का करारा जवाब देने के लिए भारत ने हमले के कुछ ही दिन बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान अधिकृत वाले कश्मीर में स्थित आतंकियों के 9 ठिकाने नेस्तानाबूत कर दिए थे. इस कार्रवाई से खिसियाए पाकिस्तान ने अपने आतंकियों का साथ दिया और फिर सीमा से सटे भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया. हालांकि भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था. चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया था। दरअसल पाकिस्तान ने 10 मई 2025 को शाम 5 बजे से पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम (Ceasefire) लागू करने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों के सेना संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच फोन पर बातचीत के जरिए ये निर्णय लिया गया था।
तो उधर सीजफायर के आदेश से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता में अहम भूमिका निभाई। साथ ही ट्रंप ने कई बार इस बात का दावा किया था कि उन्होंने फोन कर दोनों देशों से सीजफायर की अपील की थी। इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि इसके लिए उन्होंने व्यापार को मुद्दा बनाया। हालांकि, ट्रंप के इन दावों को भाजपा ने बेबुनियाद करार दिया लेकिन ट्रंप के इसी बयान को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है.
ये भी पढ़ें-अब इस राजनीतिक दल के ‘नेताजी’ का वायरल हुआ अश्लील Video, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन