Rajasthan: सावन के आखिरी सोमवार को खाटूश्यामजी मेले में मची भगदड़ में तीन की मौत, कई घायल, मृतकों को मिलेगा 5-5 लाख व घायलों को 20-20 हजार, देखें क्या कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने, वीडियो वायरल

August 8, 2022 by No Comments

Share News

सावन के आखिरी सोमवार पर राजस्थान के सीकर के खाटूश्यामजी मेले में भगदड़ मचने के बाद बड़ा हादसा हो गया है। मंदिर के कपाट बंद होने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई, जिसमें तीन महिला की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संभागीय आयुक्त द्वारा जांच कराने की बात कही है। इसी के साथ घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये एवं घायलों को 20-20 हजार रुपये सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष (CMRF) से देने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खाटूश्यामजी में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। जो उठ नहीं पाए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और मंदिर कमेटी के गार्ड्स ने आनन-फानन में व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहीं भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल, खाटूश्यामजी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेला लगता है।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में रविवार देर रात को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। इसी दौरान आरती के लिए जब मंदिर के पट बंद किए गए तो पट के पास दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई।