Rajasthan:दर्जी कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, देखें वीडियो, नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेतकर की गई थी हत्या, हत्यारों को फांसी देने की मांग

June 29, 2022 by No Comments

Share News

राजस्थान के उदयपुर के मालदास स्ट्रीच एरिया में 28 जून को दिन दहाड़े गला रेत कर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन बुधवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सैकड़ों की भीड़ उमड़ी। बता दें कि हाल ही में कन्हैयालाल ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था।

Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो

इसके विरोध में मंगलवार को दो लोग उससे कपड़े सिलवाने के बहाने उसकी दुकान पर आए। पहले नाप दिया और फिर अचानक उस पर वार कर बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। हालांकि देर रात तक उदयपुर की पुलिस ने उसे धर दबोचा था। फिलहाल इस मामले में लोग फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से केस चलाकर दोनों हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ इस मामले में कल ही NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की एक टीम उदयपुर के लिए रवाना हो गई थी। इसी के साथ हत्या के मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन भी किया गया है जिसमें एसओजी एडीजी अशोक कुमार राठौर, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार, एक एसपी और एडिशनल एसपी को शामिल किया गया है। साथ ही राजस्थान के प्रभावित इलाकों में 28 जुलाई तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। इसी के साथ तमाम इलाकों के इंटरनेट सेवी भी बंद कर दी गई है। (फोटो एएनआई से ली गई है)