Road Accident: मासूम बच्चे को रौंदते हुए निकल गई स्कार्पियो…रूह कंपा देने वाला Video वायरल

September 26, 2026 by No Comments

Share News

Road Accident: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक मासूम बच्चा घर का गेट खुलते ही तेजी से सड़क की ओर भागता है. पीछे से उसकी मां उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो आती है और बच्चे को रौंदते हुए निकल जाती है. रूह कंपा देने वाला ये वीडियो राजस्थान के सांचौर से सामने आया है. बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

जालोर जिले के सांचौर शहर से सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. बताया जा रहा है कि बच्चा सुबह करीब 10:15 बजे परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी में एक दुकान पर गया था और फिर खेलते वक्त सड़क की ओर चला गया, तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी और मौके से चालक फरार हो गया. हालांकि बच्चे की मां गाड़ी के पीछे भागती है रोकने के लिए लेकिन नहीं रोक पाती तो वहीं परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचते हैं जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर देते हैं.

घटना 25 सितंबर की सुबह हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-मुस्लिम लड़कों को BJP विधायक ने दी चेतावनी… बोले- हमारे भी छोरे तैयार हैं-Video