कन्हैयालाल मर्डर केस: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दिए जांच के निर्देश, तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ” ये करना उचित नहीं “, देखें क्या दिया है बयान

June 29, 2022 by No Comments

Share News

केंद्र सरकार ने कन्हैयालाल मर्डर केस को गम्भीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है और इस सम्बंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। तो वहीं केंद्र के इस फैसले पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुछ इस तरह की टिप्पणी की है मानों केंद्र का ये फैसला उनको बहुत बुरा लगा हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को यह नहीं करना चाहिए था।

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली नामक दर्जी की भीषण हत्या दो लोगों द्वारा कर दी गई थी। इसके बाद हत्या के साथ ही धमकी भरा वीडियो भी हत्यारोपियों ने जारी किया था। फिलहाल देर रात उदयपुर पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को धर दबोचा था। फिलहाल इस पूरे मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपते हुए निर्देश जारी कर दिया है। इस सम्बंध में केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी भी दी है।

देखें क्या लिखा है

“एमएचए (गृह मंत्रालय) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को उदयपुर, राजस्थान में कल (28 जून 2022) हुई कन्हैया लाल तेली की नृशंस हत्या की जांच अपने हाथ में लेने का निर्देश दिया है। किसी भी संगठन और अंतरराष्ट्रीय लिंक की संलिप्तता की पूरी जांच की जाएगी।”

बता दें कि इस घटना के मुख्य आरोपी को राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मोहम्मद रियाज और ग़ौस मोहम्मद को उदयपुर के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि भाजपा नेता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का सोशल मीडिया में समर्थन करने के लिए कन्हैया लाल को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं, लेकिन इस मामले में पुलिस से शिकायत के बावजूद पुलिस ने गम्भीरता नहीं दिखाई और आखिरकार मौका मिलते ही हत्यारों ने कन्हैयालाल की नृशंस हत्या कर दी। और तो और बेखौफ होकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लेने के लिए उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया है।

देखें क्या कहा खड़गे ने
उदयपुर घटना पर दिल्ली से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एएनआई को बयान देते हुए कहा कि उदयपुर की घटना बहुत ही निदंनीय है। राजस्थान सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 2-4 घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया है। ये दर्शाता है कि घटना को सतर्कता से लिया गया है। अब राज्य सरकार खुद मामले की जांच कर रही है। तो अब राज्य सरकार का मनोबल नहीं गिराना चाहिए। इस घटना की जांच राज्य सरकार खुद CBI को सौंपती या किसी और एंजेसी को सौंपती लेकिन केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को बिना बताए, बिना उन्हें शामिल किए जांच को किसी और को सौंप दिया तो ये करना उचित नहीं है।

पढ़ें सम्बंधित खबर

कन्हैयालाल की हत्या मामले पर केरल के राज्यपाल एएम खान ने दिया बड़ा बयान, मदरसे में सिखाया जा रहा है ये “कानून”, भाजपा नेता राज्यवर्धन ने राजस्थान सरकार पर को ठहराया आरोपी, CM ने ली कानून व्यवस्था की बैठक, देखें वीडियो

Rajasthan:दर्जी कन्हैयालाल के अंतिम संस्कार में उमड़ी सैकड़ों की भीड़, देखें वीडियो, नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर गला रेतकर की गई थी हत्या, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Rajasthan:नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर रवाना हुई NIA की एक टीम, जांच के लिए किया गया SIT का गठन, 28 जुलाई तक लागू रहेगी धारा 144, देखें किन-किन जिलों में बंद रहेगा इंटरनेट,वीडियो

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो

Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो