Raju Srivastava Passes Away: अपने आखिरी ट्विट में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने ‘कोरोना’ और ‘ हर घर तिरंगा’ को लेकर दिया था संदेश, देखें वीडियो, श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कहा साफ-सुथरी कॉमेडी का अंत, देखें गजोधर भइया के चर्चित वीडियो
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए आखिर बुरी खबर आ ही गई। 10 अगस्त से एम्स में एडमिट राजू के प्रशंसकों ने उनकी सेहत के लिए खूब दुआएं की और चिकित्सकों ने भी उनको बचाने का पूरा प्रयत्न किया, लेकिन बुधवार की सुबह राजू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके कॉमेडी वीडियो वायरल करते हुए उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि साफ-सुथरी कॉमेडी का अंत हो गया। तो वहीं उनका आखिरी ट्विट जो उन्होंने 9 अगस्त को किया था, वह भी वायरल हो रहा है। इस ट्विट में उन्होंने कोरोना कॉलर ट्यून लोगों को याद दिलाई है और बताया है कि इस कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन ने आवाज निकाली थी। अगर उनके अलावा शशि कपूर, धर्मेंद्र, मुलायम सिंह यादव, लालू यादव आदि आवाज देते तो कॉलर ट्यून कैसी सुनाई देती। फिलहाल उनका यह आखिरी वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी के साथ राजू के कॉमेडी के सभी जाने-माने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मालूम हो कि 10 अगस्त को ट्रेडमिल पर भागते वक्त राजू बेहोश होकर गिर पड़े थे। 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती राजू की हालत इस दौरान कभी सही रही कभी खराब हुई। इस पर उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इस दौरान उनकी बेटी का भी एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उनकी बेटी ने कहा था कि अब पापा ठीक हो रहे हैं, लेकिन बुधवार (21 सितम्बर 2022) की सुबह आई इस दुखद खबर ने राजू के चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया है।
आर्थिक तंगी से जूझकर कानपुर के रहने वाले राजू ने बनाया था अपना करियर
राजू श्रीवास्तव 1990 के दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और बतौर कॉमेडियन के साथ ही हास्य अभिनेता के तौर पर काम भी किया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी थे। उन्होंने 2005 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज के पहले सीजन में हिस्सा लिया था और इसी के बाद उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले राजू श्रीवास्तव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली थी। इसके बार राजू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके जोक्स बच्चों-बच्चों की जुबान पर चढ़ गए थे। राजू उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने आर्थिक तंगी के बीच अपना करियर बड़े ही संघर्ष के बाद बनाया था। वह कानपुर के लोगों के आदर्श भी थे। उनको देखकर ही तमाम छोटे शहरों के युवक-युवतियों ने भी कॉमेडियन के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है।
यहां देखें राजू श्रीवास्तव के वीडियो