विराट कोहली का फूटा गुस्सा…5 करोड़ लेकर दर्शन करने वाले आरोप पर तोड़ी चुप्पी; बोले- संत प्रेमानंद महाराज पर है पूरी श्रद्धा-Video

October 7, 2026 by No Comments

Share News

Virat Kohli on Premanand Maharaj Controversy: वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज पर लगातार लोग आरोप पर आरोप लगा रहे हैं. हाल ही में आश्रम में एक शिष्य की आत्महत्या के बाद विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.

इसी बीच आरोप लगा कि विराट कोहली को प्रेमानन्द महाराज के आश्रम में आने के लिए 5 करोड़ दिए गए थे. इस पर लगातार प्रेमानन्द महाराज पर आस्था रखने वाले लोग विरोट कोहली से बयान जारी करने की मांग कर रहे थे.

Virat Kohli

ये अधिकारिक बयान जारी किया गया है विराट कोहली की ओर से

इसी बीच आज सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कड़ा ऐतराज जताया है और एक आधिकारिक बयान जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों के विपरीत बताया है. साथ ही कहा है कि वह संत प्रेमानन्द महाराज पर पूरी श्रद्धा रखते हैं.

मीडिया से किया गया है आग्रह

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया है कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी से अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के तहत मिलते हैं. महाराज जी के प्रति उनके मन में सम्मान है. साथ ही ये भी लिखा गया है कि फालाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे और आधारहीन व गलत हैं. इसके अलावा हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि इस तरह की खबरों या आरोपों को फैलाने से पहले जानकारी की पुष्टि जरूर कर लें. खासतौर से तब जब सार्वजनिक हस्तियों से जुड़े बयान बिना तथ्यों की पुष्टि के दिए जाते हैं.

दिनेश फलाहारी ने लगाया था आरोप

मालूम हो कि आश्रम में शिष्य आत्महत्या मामले के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी को प्रेमानंद महाराज महाराज से मिलने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे.

श्रद्धालुओं ने खड़े किए सवाल

मालूम हो कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों वामिका-अकाय के साथ कई बार केली कुंज आश्रम में प्रेमानन्द महाराज से मुलाकात करने जा चुके हैं. यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित देश के तमाम जाने-माने सेलिब्रेटी भी प्रेमानन्द महाराज से मिलने के लिए जा चुके हैं. ऐसे में श्रद्धालु सवाल खड़े कर रहे हैं कि अगर विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया था तो फिर इन सभी सेलिब्रेटी को कितना दिया गया होगा? इसकी भी जानकारी दिनेश फहलारी दें. इसी के साथ ही मांग की जा रही है कि अगर दिनेश फलहारी इसके साक्ष्य नहीं दे पाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने सनातन धर्म को बदनाम करने और श्रद्धालुओं की भावना आहत की है.

ये भी पढ़ें-प्रेमानन्द महाराज से तीसरी बार मिले विराट-अनुष्का…संत से मिला ये बड़ा आशीर्वाद-Video