Ratan Tata: रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार…अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब; उनका कुत्ता भी पहुंचा घाट, लिपट गया शव से-Video देख आंखें हुईं नम
Ratan Tata Last Rites: देश के दिग्गज उद्योगपति व दानवीर रतन टाटा के निधन से जहां एक ओर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो वहीं उनका कुत्ता गोवा भी बहुत दुखी है. रतन टाटा डॉग लवर थे एक बार अपने दो कुत्तों की सेहत ठीक न होने के कारण उन्होंने ब्रिटेन के सम्मान को भी ठुकरा दिया था तो वहीं आज जब अंतिम संस्कार के लिए रतन टाटा के पार्थिव शरीर को घाट पर ले जाया गया तो उनका कुत्ता गोवा भी वहां पहुंच गया और जहां उनका शव रखा था वहीं पर बैठ गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं.
मालूम हो कि वर्ली स्थित श्मशान घाट में रतन टाटा को पंचतत्व में विलीन किया गया. बता दें कि उनके निधन की खबर रात में सामने आने के बाद से ही उनके निवास स्थान से लेकर एनसीपीए (राष्ट्रीय प्रदर्शन कला संस्थान) और फिर श्मशान घाट तक हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे. तो वहीं घाट पर स्थित शवदाह गृह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आदि उपस्थित रहे.
#WATCH दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा है। pic.twitter.com/LIeNnZCyD4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
रतन टाटा बेसहारा पशुओं के लिए भी बहुत काम करते थे. मालूम हो कि मुंबई के कैंडी ब्रिज अस्पताल में 9 अक्टूबर की रात को रतन टाटा ने अंतिम सांस ली थी. वह 86 साल के थे. टाटा के सभी परिसरों में आवारा कुत्तों के आने-जाने पर कोई रोक-टोक नहीं थी- चाहे वह ताज महल होटल हो या टाटा समूह का मुख्यालय और यही कारण है कि उनके आखरी दर्शन के लिए उनका पालतू कुत्ता गोवा भी पहुंचा.
Heartbreaking 💔
Sir Ratan Tata's pet (Goa) is meeting him for the last time 💔 #RatanTataSir pic.twitter.com/zDKJtqJmJ6— Manoranjan Rout (@Manoranjan_INC) October 10, 2024
इस तरह पड़ा कुत्ते का नाम
अपने मालिक को श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पर पहुंचा कुत्ता भी गम में डूबा नजर आया. कुत्ते के केयर टेकर ने बताया कि रतन टाटा जब एक बार गोवा गए थे, उस समय यह कुत्ता उनके पीछे आ गया था. तभी रतन टाटा उसे अपने साथ लेकर मुम्बई आ गए थे और उसका नाम गोवा रख दिया था. ‘गोवा’ मुंबई के बॉम्बे हाउस में बाकी डॉग्स के साथ रहता है.
#WATCH रतन टाटा के डॉग 'गोवा' ने मुंबई में NCPA लॉन में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।
(सोर्स: टाटा समूह) pic.twitter.com/xW1XgsaQEv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
11 साल से गोवा रह रहा है साथ में
कुत्ते की देखभाल करने वाले केयरटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि यह कुत्ता पिछले 11 सालों से हमारे साथ रह रहा है. जब हम वहां पिकनिक मनाने गए थे तो सुरक्षा गार्ड इस कुत्ते को गोवा से ले आए थे. रतन टाटा उससे बहुत प्यार करते थे. कुत्ते का नाम गोवा है. चूंकि उसे गोवा से लाया गया था. यही वजह रही कि उसका नाम गोवा रख दिया गया.
Sand artist Sudarsan Pattnaik creates sand art to pay tribute to Veteran Industrialist Ratan Tata ji.#RatanTataSir #रतन_टाटा #RatanTata #RafaelNadal #PakistanCricket pic.twitter.com/502HBJrPG9
— Mahant Adityanath 2.0🦁 (@MahantYogiG) October 10, 2024
टाटा समूह में कहीं भी आ-जा सकते थे कुत्ते
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा को कुत्तों से इतना लगाव था कि ताज महल होटल से लेकर टाटा समूह के मुख्यालय तक, कहीं भी कुत्तों के आने-जाने के लिए रोक नहीं थी. इसी तरह एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रतन टाटा ने ब्रिटेन के तत्कालीन प्रिंस चार्ल्स के बुलावे को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि उनके कुत्ते बीमार पड़ गए थे और उन्होंने अपने कुत्तों की देखभाल करने के लिए ब्रिटेन जाना केंसिल कर दिया था. मालूम हो कि ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स की ओर से सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यह किस्सा 6 फरवरी 2018 का है.
#WATCH | The Caretaker of the dog, says "This dog has been with us for the last 11 years. The security guards brought this dog from Goa when we went there for a picnic. Ratan Tata loved him a lot. The name of the dog is Goa since he was brought from Goa…" https://t.co/nCvG5OHBVr pic.twitter.com/2zBWk4sJ8Q
— ANI (@ANI) October 10, 2024