“मैं उन्हें इस हाल में अकेला नहीं छोड़ सकता…” कह कर रतन टाटा ने ठुकरा दिया था ब्रिटेन का ये अवार्ड; तब प्रिंस चार्ल्स ने दी थी ये प्रतिक्रिया-Video

October 10, 2024 by No Comments

Share News

Ratan Tata: भले ही रतन टाटा अब हमारे बीच शरीर रूप में नहीं रहे, लेकिन उनके विचार और उनके जीवन से जुड़े तमाम किस्से उनको हमारे बीच हमेशा जिंदा रखेंगे. आने वाली पीढ़ियां हमेशा ही उनको याद रखेंगी. वह इंसानियत, दरियादिली और विनम्रता की मूर्ति थे. इसी तरह उनके जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे ये साफ होता है कि वह अपनों के लिए किस तरह से फिक्र करने वाले इंसान थे.

उनके करीबी सहयोगी सुहेल सेठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने रतन टाटा का दिल को छू लेने वाला किस्सा सुनाया है. सुहेल सेठ इस वीडियो में इंटरव्यू के दौरान बता रहे हैं कि फरवरी 2018 में ब्रिटिश राजघराना, रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना चाहता था. खुद प्रिंस चार्ल्स उन्हें इस खिताब से सम्मानित करने वाले थे लेकिन रतन टाटा ने आने से इनकार कर दिया और उसके पीछे की जो वजह सामने आई, उससे प्रिंस चार्ल्स प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके.

 

रतन टाटा ने कही थी ये बात

सुहेल सेठ ने आगे बताया कि 6 फरवरी 2018 को ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स, रतन टाटा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करने जा रहे थे. यह भव्य आयोजन बकिंघम पैलेस में होने वाला था. पूरा कार्यक्रम पहले से ही तय था और मैं 3 फरवरी को लंदन एयरपोर्ट पर उतरा. इस दौरान मैंने फोन चेक किया तो मेरे मोबाइल पर रतन टाटा के 11 मिस्ड कॉल पड़े हुए थे. यह देखकर मैं घबरा गया और फिर तुरंत कॉल बैक की.”

सुहेल सेठ रह गए हैरान

सुहेल सेठ बताते हैं कि मैंने जब रतन टाटा को कॉल बैक किया तो उन्होंने कहा, सुहेल मैं इस अवार्ड फंक्शन में नहीं आ पाऊंगा. टैंगों और टिटो (कुत्ते) बीमार हैं इसलिए मैं इस अवार्ड फंक्शन में नहीं आ पाऊंगा. क्योंकि मैं उन्हें इस हालात में अकेला नहीं छोड़ सकता हूं.”

दीवाने हो गए थे प्रिंस चार्ल्स

सुहेल सेठ कहते हैं कि यह सुनकर वह हैरान रह गए थे. रतन टाटा केवल अपने कुत्तों के बीमार होने की वजह से इतने बड़े आयोजन में शामिल नहीं हुए थे. जब इस बात की जानकारी प्रिंस चार्ल्स को मैने दी तो उन्होंने कहा‘देट्स ए मैन’ यानी यह होता है इंसान, जो अपनों के लिए कितना फिक्रमंद है. इस पूरे किस्से से ये साफ पता चलता है कि वह न केवल इंसानों बल्कि जानवरों से भी कितना प्यार करते थे. यही वजह है कि आज उनके निधन के बाद उनका कुत्ता गोवा, उनके अंतिम दर्शन के लिए घाट पर पहुंचा है.

ये भी पढ़ें-Ratan Tata: सब कुछ तो था…फिर जीवन भर किसके लिए तरसते रहे रतन टाटा…चार बार प्यार लेकिन शादी नहीं; क्या वजह रही?-Video