Republic Day: कानपुर के ऐतिहासिक झंडा स्थल पर सांसद रमेश अवस्थी ने किया ध्वजारोहण

January 26, 2026 by No Comments

Share News

Republic Day: आज उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हर साल की भांति इस बार भी “गणतंत्र दिवस” पर चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने केंद्रीय आजाद झंडा स्थल आजाद चौक कर्नलगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया.

सांसद रमेश अवस्थी ने इस मौके पर सभी से देश के विकास में आगे आकर काम करने आह्वान किया. इस मौके पर समिति एवं क्षेत्रीय नागरिक ने सांसद का सम्मान किया गया. कार्यक्रम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने बच्चों को जलेबी, मिष्ठान आदि का वितरण किया और अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

republic day program

सभा का संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया। सुधीर साहू, चंद्रगुप्ता, वेदांश पांडे, सीपी पांडे, पदम चंद्र साहू एडवोकेट, शिक्षकअनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ला ,समाजसेवी प्रतिभा साहू, पुरस्कर पांडे, माजिद इरशाद, रवि दत्त मिश्रा, बीडी जयसवाल, प्रमोद पांडे ,हर्षित शुक्ला, संतोष शर्मा एडवोकेट, दीनानाथ द्विवेदी, पूर्व पार्षद विजय नारायण शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-वृंदावन के यमुना नदी में दिखे कालिया नाग…! जानें क्या है सच्चाई? Video