वृंदावन के यमुना नदी में दिखे कालिया नाग…! जानें क्या है सच्चाई? Video

January 17, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नदी में एक साथ कई विशालकाय नाग दिखाई दे रहे हैं. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो वृंदावन की यमुना नदी का है और ये कालिया नाग है जो कि द्वापर युग की तरह ही कलयुग में भी दिखाई दिए हैं.

हालांकि इस वीडियो को एआई जनरेटेड बताया जा रहा है तो वहीं वीडियो में किनारे खड़े लोग भी दिख रहे हैं. इसी के साथ ही वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है.

फिलहाल इस वीडियो का सच जानने की कोशिश की गई है तो इस तरह का कोई कालिया नाग यमुना नदी में नहीं दिखाई दिया है. इस वीडियो को एआई जनरेटेड वीडियो बताया जा रहा है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह विशालकाय अजगर है न कि कालिया नाग और यमुना नदी में अजगर का दिखना एक आम बात है. इसी के साथ ही लोगों ने अफवाह न फैलाने की अपील भी की है तो वहीं दूसरी ओर इस सम्बंध में वन विभाग की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है.

अगर ये सही होता तो कोई न कोई आधिकारिक बयान सामने जरूर आता. तो वहीं यह वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर एक्स सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल है. फिलहाल यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है. इसी के साथ ही पाठकों से भी अपील है कि इस तरह की फर्जी खबर जो कि धर्म से जोड़कर वायरल की जाती हैं, उन पर भरोसा न करें और अंधविश्वास को बढ़ावा न दें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Govind Roy (@govind_roy015)

ये भी पढ़ें-विदेशी टूरिस्ट रो रही थी कोलाबा बीच पर…महिला बाइकर ने की इस तरह मदद-Video