Amritsar News: पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में मारे गए भारत के सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, सरबजीत पर बनी फिल्म में काम किया है एश्वर्या राय ने, वीडियो में देखें दर्दभरी कहानी

September 13, 2022 by No Comments

Share News

पाकिस्तान की जेल में कैद रहे सरबजीत सिंह के परिवार से एक दुखद खबर सामने आ रही है। उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुखप्रीत कौर अपनी बेटी स्वप्नदीप कौर से मिलने मोटरसाइकिल पर अपने पड़ोसी के साथ जालंधर से अमृतसर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इन फोटो में एश्वर्या राय सरबजीत की बहन के साथ हैं।

बता दें कि इसी साल 26 जून को सरबजीत की बहन दलबीर कौर का भी निधन हो गया था। बहन ने ही पाकिस्तान की जेल से अपने भाई को भारत लाने के लिए एक विश्व स्तर पर अभियान चलाया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी थीं। इसी पर फिल्म सरबजीत बनी है, जिसमें एश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है और सरबजीत की बहन का रोल किया है। मालूम हो कि उनकी बहन की मौत 60 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई थी।

मीडियी सूत्रों के मुताबिक जब सुखप्रीत कौर अमृतसर के खजाना गेट चौक पर पहुंची तो वह बाइक के पीछे से गिर गईं। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि उन्हें तुरंत अमृतसर के महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब मंगलवार दोपहर एक बजे सुखप्रीत कौर का अंतिम संस्कार कस्बा भिक्खीविंड के श्मशानघाट में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सरबजीत को पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकवाद और जासूसी के आरोप में 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि 2008 में सरकार ने सरबजीत की फांसी पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी थी। इसके बाद अप्रैल 2013 में लाहौर में कैदियों के हमले में सरबजीत की हत्या कर दी गई थी। (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें सरबजीत पर बनी फिल्म का वीडियो और गाने का लिंक