UP News: टी-20 एशिया कप को लेकर चल रही थी सट्टेबाजी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, देखें क्या-क्या बरामद हुआ आरोपियों के पास से
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाने वाले रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान संदीप बंसल, हनी मित्तल, विशु गर्ग के रूप में हुई है। इन लोगों के पास के सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक आईपैड, एक कैलकुलेटर, तीन नोटबुक, तीन पेन और 42 हजार नकद बरामद किया गया है।
इस पूरे मामले को लेकर शामली के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अभिषेक कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि 11 सितम्बर की रात टी-20 एशिया कप के मैच के दौरान सट्टा खेलने और रैकेट संचालित होने को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी। इसी के बाद पुलिस की एक टीम गठित कर मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला लाजपतराय इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई थी। इसके बाद यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जो कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में एशिया कप 20-20 को लेकर सट्टा खेल रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रैकेट का संचालन आशीष सिंघल नाम का शख्स कर रहा था, जो कि फरार चल रहा है।