Sawan-2022: सावन के तीसरे सोमवार पर बने विनायक योग में मनकामेश्वर मंदिर में भोले बाबा के साथ हुई गणपति की भी पूजा, लखनऊ महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती, उज्जैन और वाराणसी में हुआ अद्भुत आयोजन, बाबा की निकली सवारी, देखें देश भर के प्रमुख शिवालयों के वीडियो
सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह से ही शिव भक्तों का तांता शिवालयों में लगा रहा। महाकाल मंदिर लखनऊ में सावन के तीसरे सोमवार पर भी भस्म आरती की सुंदर नाजारा भक्तों को देखने को मिला तो वहीं उज्जैन महाकाल मंदिर में भी बाबा के अद्भुत श्रंगार के दर्शन भक्तों ने किए। इसी के साथ ओमकारेश्वर महादेव की सवारी निकली तो चारो तरफ बम-बम भोले के जयकारे से पूरा आकाश गुंजायमान हो गया।
इस लेख में वो लोग घर बैठे बाबा के दर्शन करें, जो भस्म आरती में शामिल नहीं हो सके। इसी तरह देश भर के छोटे-बड़े शिवालयों में बाबा की जयकार गूंजती रही।
लखनऊ स्थित प्राचीन मंदिर बाबा मनकामेश्व की सुंदर आरती ने भक्तों का मन मोह लिया। काशी विश्वनाथ धाम में भी भोर से ही भक्तों का तांता बाबा के दर्शन के लिए लगा रहा।
श्री विनायक योग में हुई मनकामेश्वर बाबा की मंगल -आरती
श्रावण मास के तृतीय सोमवार को गणेश चतुर्थी का योग बनने पर रामायण कालीन लखनपुरी (लखनऊ) के प्राचीनतम मन्दिर श्री मनकामेश्वर महादेव डॉलीगंज में प्रातः3.15 पर पूजन -अर्चन के बाद मनकामेश्वर बाबा व विध्न विनाशक गणेश जी की मंगल-आरती की गई। इस मौके पर मन्दिर परिसर में उपस्थित सेवादारो एवम मन्दिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओ की लंबी कतार पुरुष /महिलाओं की लगी रही। सहभागिता में महन्त ने महा-आरती प्रारम्भ की साथ ही लोगो से आज शिव पूजन के साथ गणेश पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का संदेश दिया। साथ ही जगत के कल्याण के लिए बाबा से प्रार्थना की।
मेरठ
तमिलनाडु
वाराणसी