Sawan 2023: श्रावण मास में अगर सपने में दिखें सांप तो जानें क्या है आपके लिए संकेत, शुभ या अशुभ
Dreams About Snake in Sawan: सनातन धर्म में सावन का मास पवित्र मास माना जाता है और इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है, क्योंकि ये मास भगवान शिव का मास माना जाता है. तो वहीं भगवान शिव गले में सर्प की माला पहनते हैं ऐसे में सर्प को भी शुभ माना जाता है. इसीलिए हिंदू धर्म में सांप को भी पूजनीय माना गया है. सावन मास मे ही पड़ने वाली नागपंचमी को तो नागों की पूजा का ही त्योहार माना जाता है. तो वहीं सावन मास में सपने में सांप के दिखने को लेकर आचार्य अपनी अलग-अलग राय भी रखते हैं.
अगर सपने में पकड़ा सांप तो…
कभी-कभी सपने में सांप को पकड़ने का सपना भी आता है. इस पर स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. इस सपने को लेकर स्वप्न शास्त्र में कहा जाता है कि आने वाले समय में धन की प्राप्ति होगी. वहीं आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलने के संकेत मिलते हैं.
देखा अगर फन उठाए सांप तो..
सावन में अगर सपने में ऐसा सांप दिखाई देता है जो फन उठाए हो तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में बड़ा धन लाभ या आपको संपत्ति लाभ मिल सकता है.
सपने में अगर देखा इस रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि, सपने में सांप के रंग का भी असर पड़ता है. अगर आप सपने में सफेद रंग का सांप देखते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. सफेद रंग का सांप अगर आप ने सपने में देखा है तो यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द आप अमीर बनने वाले हैं. इसी के साथ अगर आप नौकरी या व्यापार कर रहे हैं तो उसमें बड़ी तरक्की मिलने की संभावना के संकेत देता है. इसी के साथ अगर सावन के महीने में यदि आपको पीले रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है. इसके अलावा हरे रंग का सांप भी करियर और रोजगार की दृष्टि से शुभ माना जाता है.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)