सावन का दूसरा सोमवार: कांवड़ियों पर हैलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई निरीक्षण, वीडियो वायरल, देखें महाकालेश्व मंदिर का आज का वीडियो, करें बाबा की सवारी के दर्शन
सावन के दूसरे सोमवार पर देश भर में श्रद्धा और भक्ति की अद्भुत संगम देखने को मिला। जहां एक ओर प्रदोष का संयोग मिलने से शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई तो वहीं देश भर से निकल कर हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों पर हैलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए, तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई यात्रा कर कांवड़ियों के लिए की जा रही व्यवस्था पर एक नजर डाली।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ आईजी रेंज प्रवीन कुमार और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हैलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प की बारिश की। इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा का हवाई निरिक्षण किया। इसी के साथ देश भर के छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भोर से ही घंटों और बम-बम भोले के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
गाजियाबाद में भी कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल