कहीं इस वजह से तो नहीं हुई “कांटा लगा गर्ल” Shefali Jariwala की मौत…? थी ये गम्भीर बीमारी-Video
Shefali Jariwala: “कांटा लगा गर्ल” के नाम से मशहूर अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड है. शुक्रवार यानी 27 जून को देर रात अचानक उनका निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई लेकिन माना जा रहा है कि उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी.मुंबई पुलिस ने कहा कि उनका शव उनके अपार्टमेंट में मिला और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी उनकी मौत के मामले में जांच कर रहे हैं.
Shefali husband Parag makes his 1st appearance with Pet Dog 💔💔💔
2nd video is different he arrived cooper hospital in Vile parle #ShefaliJariwala pic.twitter.com/UuJl5iyfKP
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) June 28, 2025
तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके पति पराग त्यागी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर से साफ हो रहा है कि वह जिम में हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये तस्वीर शेफाली की मौत से पांच घंटे पहले ही है. यानी जब शेफाली की मौत हुई, उससे पांच घंटे पहले पराग जिम में थे. तो वहीं शेफाली की मौत के कुछ घंटों बाद उनके पति पराग त्यागी को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया.

सभी फोटो सोशल मीडिया से ली गई है
वह वायरल तस्वीरों व वीडियो में काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं उनके आखिरी इंस्टाग्राम अपडेट की मानें तो पत्नी के निधन से कुछ घंटे पहले वह जिम गए थे और उन्होंने वर्कआउट के बाद मिरर सेल्फी क्लिक कर अपने फैन्स के साथ शेयर की थी.
Shefali husband Parag makes his 1st appearance with Pet Dog 💔💔💔
2nd video is different he arrived cooper hospital in Vile parle #ShefaliJariwala pic.twitter.com/UuJl5iyfKP
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) June 28, 2025
तो वहीं शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन करीबी सहयोगियों की ओर से मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल उनकी मौत का सही कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है.
एक इंटरव्यू में किया था खुलासा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली जरीवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको मिरगी की बीमारी थी जिससे उबरने के लिए उन्होंने अपने डाइट और लाइटस्टाइल को लेकर काफी मेहनत की थी. अपनी बीमारी के कारण ही उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स भी छोड़े थे. तो वहीं माना जा रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि डाइट या लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण उनकी अचानक मौत हुई. फिलहाल इस राज पर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पर्दा उठ जाएगा.
Yes girl, you were the one and only Kaanta Laga girl 😢💔
Bigg Boss 13 house feels cursed…#SidharthShukla left us at 40, and now #ShefaliJariwala at just 42 😢
R.I.P 🙏
— Rayan Khan (@iamrayannnn) June 27, 2025
पहली शादी हुई थी इस सिंगर से
शेफाली की पहली शादी गायक गुरमीत सिंह से हुई थी लेकिन ये शादी बहुत दिन तक नहीं चली. बताया जाता है कि इस शादी में उन्हें सिर्फ टाॅर्चर ही मिला. इसलिए पांच साल बाद ही शेफाली ने तलाक ले लिया और फिर 2014 में पराग त्यागी से शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पराग त्यागी और शेफाली के बीच उम्र का बड़ा फासला होने के कारण शेफाली मां नहीं बन पा रहीं थीं और इस वजह से वह दुखी भी रहती थीं.
“Kaanta Laga” Girl Shefali.
Regular Gym, Healthy diet.Cardiac arrest at age of 42.
What is going wrong?
Is COVID vaccine is the reason?#ShefaliJariwala #ShefaliZariwala #kaantalagagirl pic.twitter.com/I4Dm5sWWO5— Rebel_Warriors (@Rebel_Warriors) June 28, 2025
शेफाली के गार्ड ने दी ये जानकारी
शैफाली जरीवाला की मौत के बाद से ही सोसायटी के चौकीदार शत्रुघ्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चौकीदार ने बताया कि एक शाम पहले ही उन्होंने शेफाली और उनके पति पराग त्यागी को अपने कुत्ते के साथ परिसर में टहलते हुए देखा था. इसी तरह वह पहले भी टहलते थे. फिलहाल उनकी मौत पर यकीन नहीं हो पा रहा है. चौकीदार ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे शेफाली को अस्पताल ले जाया गया था और अभी सदमे में हैं.
#WATCH महाराष्ट्र: अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर मुंबई स्थित उनके आवास पर लाया गया। pic.twitter.com/D1RY3lIxaf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
अस्पताल से घर लाया गया शेफाली जरीवाला का पार्थिव शरीर
पहले भी कई एक्टर हो चुके हैं कार्डिएक अरेस्ट के शिकार
फिलहाल अभी शेफाली की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है लेकिन पहली वजह उनकी मौत को कार्डिएक अरेस्ट ही माना जा रहा है. तो वहीं इससे पहले पुनीत राजकुमार, सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके, राज कौशल सहित कई एक्टर भी कार्डिएक अरेस्ट के शिकार हो चुके हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट्स की राय है कि ज्यादा वर्कआउट करना या फिर तनावपूर्ण जीवन और फिटनेस सप्लीमेंट का अत्यधिक प्रयोग करना भी कई बार हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट का कारण बन सकता है.
बता दें कि फिल्मी दुनिया से जुड़े अभिनेता या अभिनेत्रियां या फिर मॉडल पर फिट और सुंदर दिखने का प्रेशर रहता है. अगर वे जरा भी बॉडी या फिर सुंदरता में खराब दिखते हैं तो उनको काम मिलना बंद हो जाता है और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो जाता है जिसमें उनकी बॉडी शेमिंग की जाती है. यही नहीं उनके बारे में अनर्गल बातें भी जाती हैं. इन सबका भी प्रेशर एक्ट्रेसेस या फिर एक्टर्स पर रहता है. तो वहीं खुद को फिट रखने के लिए कई बार जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करने के साथ ही कई तरह की दवाइयां और ड्रग्स का प्रयोग भी अभिनेत्रियां या मॉडल करती हैं.कई बार स्टेरॉयड, ड्रग्स या अत्यधिक कैफीन के प्रयोग से भी कार्डियक अरेस्ट की समस्या सामने आ जाती है.
ये भी पढ़ें-बस में सुना रहे थे कहानी… आया कार्डियक अरेस्ट; 47 साल के मूवी डायरेक्टर विक्रम सुगुमरण की मौत