Smit Machchhar: इजरायल में बढ़ा भारतीयों का सम्मान…कैप्टन स्मित मच्छार को दिया ऐसे धन्यवाद…Video

October 4, 2026 by No Comments

Share News

Smit Machchhar: भारतीय पायलट स्मित मच्छर की बहादुरी ने भारत के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. इजरायल घूमने पहुंच रहे भारतीय पर्यटकों के लिए अब पहले से अलग अनुभव मिल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरो के मुताबिक, इजरायल के लोग अब भारतीय पर्यटकों के साथ सम्मान और बेहद ही अपनेपन के साथ मिलते हैं और कहते हैं, क्या आप कैप्टन स्मित के देश से हैं?

बता दें कि हाल ही में फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर के साथ बैठे को-पायल ने उनके ऊपर उस वक्त चाकू से हमला कर दिया था जब प्लेन हवा में था. इस पर कैप्टन स्मित बिना डरे उसका मुकाबला किया और सुरक्षित यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचे और इस तरह से इजरायल के यात्रियों का उन्होंने जीवन बचाया. तो वहीं बता दें कि पीएम मोदी भी स्मित से फोन पर बात कर चुके हैं तो वहीं कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी के साथ विमान में हुए हमले के अपने अनुभव को भी शेयर किया.

दुबई प्रिंस ने चूमा माथा

तो वहीं दुबई के अस्पताल में स्मित का इलाज जारी है. यहां उनके मिलने के लिए दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम पहुंचे और कहा कि उनको स्मित पर गर्व है कि वह उनकी टीम का हिस्सा है. इसी के साथ ही स्मित का माथा चूमते हुए उन्होंने फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

जांच जारी

बता दें कि फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान सामने हमाम अलहमामी (Hamam Alhamami) के तौर पर हुई है. वह ओमान का नागरिक है. उसके बारे में सामने आई खबर के मुताबिक, उसने ओमान के बाहर ही अधिकतर समय बिताया और खासकर सीरिया में.

जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से i24NEWS ने सनसनीखेज दावा करते हुए बताया कि उसका इरादा विमान को इजरायल में क्रैश कराने का था. फिलहाल इस दावे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के अनुसार अलहमामी की कट्टरपंथी विचारधारा की वजह से ही ओमान ने उसे उड़ान से प्रतिबंधित कर दिया था. बावजूद इसके वह दुबई पहुंचा और फ्लाईदुबई में नौकरी प्राप्त करने में सफल रहा.

खबरों के मुताबिक, फ्लाई दुबई ने उसे नौकरी पर रखने से पहले उसका बैकग्राउंड चेक नहीं किया था. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उसने जांचकर्ताओं को बताया कि वह विमान को इजरायल में क्रैश कराना चाहता था. फिलहाल जांच अभी कई बिंदुओं पर जारी है. खबरों के अनुसार आरोपी इजरायल द्वारा इरान पर हमला किए जाने का बदला लेना चाहता था. इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की लेकिन असफल रहा.

बता दें कि 30 सितंबर को हुए इस हमले के दौरान प्लेन में 174 यात्री सवार थे. कड़ी मशक्कत के बाद स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोल सके थे. इसी के बाद कई यात्री अंदर आ गए और हमलावर को काबू में कर लिया.

हमले के बाद विमान का रास्ता तुरंत बदला गया और विमान को सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया और फिर घायल अवस्था में ही स्मित ने यात्रियों की मदद से विमान को सुरक्षित उतारा. इस तरह से स्मित की बहादुरी और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टली.

आरोपी से पूछताछ जारी है. मामले की जांच UAE के नेतृत्व में चल रही है. हालांकि इजरायली अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की है. जानने की कोशिश की जा रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल.

ये भी पढ़ें-आसमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की हेल्थ अपडेट…? PM मोदी-नेतन्याहू-ट्रंप ने बांधे तारीफ के पुल-Video