आसमान में 174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की हेल्थ अपडेट…? PM मोदी-नेतन्याहू-ट्रंप ने बांधे तारीफ के पुल-Video

October 1, 2026 by No Comments

Share News

Smit Machchhar News: फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बहादुरी दिखा कर आतंकियों से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर हर दूसरी पोस्ट उनकी तारीफ से भरी पड़ी है तो दूसरी ओर पीएम मोदी भी और इजरायल के प्रधानमंत्री तक उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं.

पीएम मोदी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक होने से बचाने वाले स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया. भारत को उन पर गर्व है.

जानें क्या किया है स्मित मच्छार ने?

दरअसल 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में आसमान में ही उनके को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था. मकसद था विमान को क्रैश कराना या हाईजैक करना. इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा लेकिन घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने हमलावर से मजबूती के साथ मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा जैसे-तैसे खोल दिया.

इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में उनकी मदद की. इस तरह से विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ दिया गया. जहां पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

इस तरह से फफ्लाईदुबई में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई गई. 27 बच्चे भी विमान में सवार थे. यात्रियों को फिर बाद में दूसरे विमान से तेल अवीव पहुंचाया गया.

तबुक अस्पताल में जारी है इलाज

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार तो तुरंत घायल अवस्था में तबुक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. तो वहीं भारतीय मिशन ने उनकी हालत स्थिर बताई है. भारतीय अधिकारी उनके परिवार के संपर्क में हैं. दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप से लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तक भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सच्चा हीरो बता रहे हैं और उन पर गर्व महसूस करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.

घटना की जांच जारी

बता दें कि घटना की जांच अभी जारी है और सह-पायलट के कथित हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फ्लाईदुबई ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान सुरक्षित रूप से तबुक में उतरा और सभी यात्री सुरक्षित हैं, आगे की जांच जारी है. हमले की वजह तलाशी जा रही है.

भारत के राजदूत ने की मुलाकात

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल अस्पताल पहुंचे और जांबाज कैप्टन स्मित मछार और उनके परिवार से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकारी हासिल की. दूतावास के मुताबिक, कैप्टन स्मित मछार की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वो अब बिल्कुल ठीक हैं.

दीपक मित्तल ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि भारत सरकार और यूएई में मौजूद भारतीय सरकार हर पल पर उनके साथ खड़ी है. इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे, इसके लिए दूतावास की एक खास टीम अस्पताल प्रशासन और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क में है.

ये भी पढ़ें-काम की खबर…देश में एप्पल पे लॉन्च… Axis Bank का मिला साथ; यूजर्स को होंगे ये 5 फायदे