विवेकानंद डोबरियाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

July 27, 2022 by No Comments

Share News

राजस्व परिषद चेयरमैन के पूर्व निजी सचिव विवेकानंद डोबरियाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। पूरे मामले को लेकर अधिवक्ता मयंक पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को विवेकानन्द डोबरियाल को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश डोबरियाल को दिया है कि वह मामले की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। बता दें कि विवेकानंद डोबरियाल पर कानूनगो, तहसीलदार पर स्थानान्तरण और जांच प्रक्रिया में दबाव बनाकर आर्थिक लाभ लेने का आरोप लगा है।

अधिवक्ता मयंक पाण्डेय

Hathras case:हाथरस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिया निर्देश, हाथरस पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को दें सरकारी नौकरी, देखें कोर्ट ने और क्या कहा

UP:बेखौफ बाइक सवार शोहदों ने राह चलती युवतियों से की छेड़छाड़, कमर पर मारा हाथ, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला किया दर्ज, देखें कहां की है ये घटना