Teachers Protest: जबरन नई पेंशन योजना थोपने पर बेसिक शिक्षकों में आक्रोश, NPS के विरोध में पूरे प्रदेश में 30 दिसम्बर को धरना प्रदर्शन, देखें शिक्षक संगठनों ने क्या किया है आवाहन

December 29, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। जबरन नई पेंशन योजना थोपने पर बेसिक शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। यही नहीं सरकार द्वारा जबरन NPS कटौती भी की जा रही है, जिसके विरोध में खुलकर शिक्षक उतर गए हैं और 30 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसी के साथ पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की जाएगी।


उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार वित्त नियंत्रक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा द्वारा 22- 12 -2022 के आदेश से बेसिक शिक्षकों पर नई पेंशन योजना जबरदस्ती थोपने से बेसिक शिक्षक आक्रोशित है। इसी के साथ जबरदस्ती एनपीएस कटौती सभी से करने के विरोध में एवं पुरानी पेंशन सभी को लागू कराने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विकास खंडों में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने के क्रम में गत दिवस जनपद इकाई की बैठक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री अनुपम मिश्र के संचालन में आहूत कर जनपद की सभी ब्लॉक इकाइयों को निर्देशित किया गया कि वह 30 दिसंबर 2022 को अपने-अपने विकासखंड में धरना देकर खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दें।

जूनियर शिक्षक संघ उन्नाव जनपद ने समस्त शिक्षक शिक्षिका भाई बहनों का आवाहन किया है कि जबरदस्ती एनपीएस कटौती व एनपीएस लागू करने के विरोध तथा पुरानी पेंशन के समर्थन में अपनी बीआरसी पर भारी संख्या में एकत्र होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने में सहयोग करें।